पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, 10 लापता, बचाव कार्य जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2021, 01:13 PM IST

पटना में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी पर बने पीपापुल से एक वाहन नदी में गिर गया, जिसमें 15 लोग सवार थे। अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, 10 लापता, बचाव कार्य जारी
Photo Credit: ANI

पटना : कोरोना संकट के बीच बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया है। गंगा नदी पर बने पीपीपुल से एक पिकअप वाहन नदी में गिर गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। वाहन में 15 लोग सवार थे। वाहन में सवार लोग आपस में रिश्‍तेदार बताए जा रहे हैं, जो तिलक समारोह से लौट रहे थे। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पटना में यह हादसा शुक्रवार सुबह दानापुर में हुआ, जब पिकअप वैन गंगा नदी पर बने पीपापुल से गिर गया। वाहन में 15 लोग सवाल थे। बताया जा रहा है कि अब तक 10 लोग लापता हैं। घटना के बाद मौके पर हजारों लोगों की भीड़ मौजूद हो गई। हर तरफ चीख और पुकार मच गई। यहां वाहन में सवार लोगों के परिजन भी पहुंचे हुए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। जीप में सवार लोग अकिलपुर के रहनेवाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबे पिकअप वाहन को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की मदद से रेक्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ लोग वाहन की छत पर थे, जबकि ज्यादातर लोग अंदर बैठे थे। दो लोगों के अब तक तैरकर बाहर निकल गए, जबकि अन्‍य लोगों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!