Bihar Liquor News: बिहार में जहरीली शराब से 5 की मौत, पीड़ित परिवारों का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 10:54 AM IST

बिहार में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार का दावा है कि जिन लोगों की मौत हुई उन्होंने जहरीली शराब पी थी। हालांकि पीड़ित परिवारों के दावे पर प्रशासन की तरफ से किसी तरह की सफाई नहीं मिली है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 Bihar Liquor News: बिहार में जहरीली शराब से 5 की मौत, पीड़ित परिवारों का दावा

बिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार का दावा है कि जिन लोगों की मौत हुई उन्होंने जहरीली शराब पी थी। हालांकि पीड़ित परिवारों के दावे पर प्रशासन की तरफ से किसी तरह की सफाई नहीं मिली है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

बिहार के सीएम ने की थी यह अपील
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अगर बाहर के लोग सिर्फ शराब का सेवन करने के लिए आना चाहते हैं तो राज्य में आने से बचें, यहां तक ​​कि भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने राज्य के शराबबंदी कदम को "अदूरदर्शी" बताया। नीतीश कुमार ने सासाराम में अपने सामाजिक सुधार अभियान के तीसरे कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया था कि उन्होंने मोतिहारी से ड्राइव शुरू की थी और फिर गोपालगंज गए थे। 




End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!