Noida में भरभरा कर गिरी दीवारः दबे 13 मजदूरों में से चार की गई जान, 9 जख्मी; CM ने जताया दुख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 07:59 PM IST

Noida Wall Collapsed: नोएडा के सेक्टर-21 में दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर नाली बनाने का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान दीवार गिर गई, जिसके नीचे 13 मजदूर दब गए। इनमें से 9 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई। बाकि लोगों के निकालने का कार्य किया जा रहा है।

Noida में भरभरा कर गिरी दीवारः दबे 13 मजदूरों में से चार की गई जान, 9 जख्मी; CM ने जताया दुख
Photo Credit: ANI

Noida Wall Collapsed: दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। शहर के सेक्टर 21 में बिजली घर के सामने जलवायु विहार के पास दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। दीवार के नीचे दबे करीब 9 लोगों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं, 3 जेसीबी की मदद से दीवार के मलबे को हटाकर अन्‍य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद राहत और बचाव के लिए भारी है। प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।

बताया जा रहा है कि दीवार के बगल में नाली बनाने का काम चल रहा था, जिसकी वजह से दीवारा के किनारों पर खुदाई की गई थी। खुदाई और बारिश से दीवार की नींव कमजोर हो गई और वह भरभरा कर ढह गई। जिससे नाली बनाने का कार्य कर रहे लोग दीवार के नीचे ही दब गए। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जलवायु विहार के पास जल निकासी मरम्मत कार्य के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कार्य शुरू कराया था।

13 मजदूर कर रहे थे नाली बनाने का कार्य

डीएम ने बताया कि पता चला है कि जब यह हादसा हुआ तो मजदूर ईंटें निकाल रहे थे। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार हादसे के शिकार हुए दो लोगों की जिला अस्पताल में और दो लोग की कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी का पता लगाया जा रहा है। दीवार गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा प्रशासन के अनुसार हादसे के दौरान घटनास्‍थल पर 13 मजदूर कार्य कर रहे थे। इनमें से 9 लोगों को मलबे के अंदर से निकाल लिया गया। जिसमें से चार की मौत हो गई, वहीं बाकि घायलों का इलाज चल रहा है, इसके अलावा मलबा हटाकर दूसरे मजदूरों को भी निकालने की कोशिश की जा रही है। यहां पर काम कर रहे सभी मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!