मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, बीजेपी नेता मोहित कंबोज का शिवसेना पर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 07:40 AM IST

महाराष्ट्र के बीजेपी नेता मोहित कंबोज का कहना है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई और उसके पीछे शिवसेना कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं।

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, बीजेपी नेता मोहित कंबोज का शिवसेना पर आरोप

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने आरोप लगाया है कि मुंबई के कलानगर जंक्शन पर भीड़ ने उनकी कार पर हमला किया और इसे शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा उन्हें मारने का प्रयास बताया।कलानगर जंक्शन पर भीड़ ने मेरी कार पर हमला किया लेकिन वो किसी तरह भागने में कामयाब रहे। महाराष्ट्र में शासन पश्चिम बंगाल से भी बदतर है। नवाब मलिक जैसे भ्रष्ट मंत्रियों को बेनकाब करने वाले विपक्षी नेताओं पर राज्य सरकार द्वारा हमला किया जा रहा है। कम्बोज ने कहा कि वो इस तरह की हरकतों की निंदा करते हैं। 

शिवसेना और महाराष्ट्र के सीएम ने मारने की कोशिश की
भाजपा नेता के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। यह शिवसेना और महाराष्ट्र के सीएम द्वारा मुझे मारने की कोशिश थी, ताकि मेरी आवाज को दबाया जा सके। देखेंगे कि मुंबई पुलिस क्या कार्रवाई करेगी। सब कुछ सीसीटीवी में रिकॉर्ड है।" कंबोज ने कहा।बीजेपी नेता ने इस संबंध में मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

मोहित कंबोज पर पहले से कुछ केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि  भाजपा के मोहित काम्बोज ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी कार पर शिवसेना कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था। इससे पहले इस साल फरवरी में, काम्बोज के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसमें COVID-19 नियमों का उल्लंघन भी शामिल था। एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक रूप से तलवार से जश्न मनाने को लेकर मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!