Mumbai Local: फिर से पटरी पर लौटी मुंबई की "लाइफलाइन" मुंबईकरों के चेहरों पर आई मुस्कान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2021, 08:26 AM IST

Mumbai Local Trains for Common People: मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल का दिया गया है, इस बारे में गाइडलाइंस जारी की गई थीं उसका पालन करना होगा।

Mumbai Local: फिर से पटरी पर लौटी मुंबई की "लाइफलाइन" मुंबईकरों के चेहरों पर आई मुस्कान

मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन्स सेवाओं (Mumbai Local Trains) को लेकर मुंबई वालों (Mumbai) के लिए खुशखबरी सामने आई है। एक फरवरी 2021 यानि आज से से मुंबईवासियों के लिए लोकल ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है, लोगों को ऐसे समय में यात्रा की अनुमति दी गई है जब ट्रेन में ज्यादा भीड़ न हो। 

लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफ लाइन माना जाता है जो आज से आम आदमी के लिए शुरू हो चुकी है।थाने स्टेशन पर सुबह पहली ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई जिसमें सैकड़ों यात्री यात्रा करते हुए खुशी जाहिर की है।

लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए दिन की सेवा शुरुआत से लेकर सुबह सात बजे तक और फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी।

महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति रहेगी।

अगर 7 बजे के बाद आम आदमी ट्रेन में सफर करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको दंडित किया जा सकता है फाइन लगाया जा सकता है,मुंबई लोकल ट्रेनों को दोबारा उनकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप चलाने का फैसला दो दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया था।

आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें जून में बहाल किया गया था।लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में सेंट्रल रेलवे रोजाना 1,774 सेवाओं का संचालन करती थी जबकि वेस्ट्रन रेलवे 1,367 सेवाओं का संचालन करती थी।वर्तमान में रेलवे 2,985 सेवाओं का संचालन कर रही है जोकि कुल सेवा का करीब 95 फीसदी है।

इस बीच, सरकार ने लोकल ट्रेन सेवा संबंधी एक परिपत्र में कहा कि वह सभी प्रतिष्ठानों से अपनी कार्य सारणी में थोड़ा बदलाव रखने की अपील करेगा ताकि कर्मचारी निर्धारित समयसारणी के अनुसार उपनगरीय रेल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

वहीं पिछले शुक्रवार से मुंबई में सेंट्रल एवं वेस्टर्न रेलवे की 95 प्रतिशत लोकल ट्रेनें दोबारा चलनी शुरू हो गई थीं। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से इन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था।सेंट्रल एवं वेस्टर्न रेलवे शुक्रवार से कुल 2781 ट्रेन सेवाओं का परिचालन कर रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!