वेटलैंड अवैध निर्माण केस: 'टाइम्स नाउ नवभारत' के खुलासे का असर, BMC के 3 अधिकारी सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2021, 01:12 PM IST

मुंबई के वेटलैंड (Wetland) इलाके में हुए अवैध निर्माण पर 'टाइम्स नाउ नवभारत' के खुलासे का असर हुआ है। चैनल के स्टिंग वीडियो में नजर आए तीनों अधिकारियों को बीएमसी ने निलंबित कर दिया है।

वेटलैंड अवैध निर्माण केस: 'टाइम्स नाउ नवभारत' के खुलासे का असर, BMC के 3 अधिकारी सस्पेंड

मुंबई : मुंबई के वेटलैंड इलाके में हुए अवैध निर्माण पर 'टाइम्स नाउ नवभारत' के खुलासे का असर हुआ है। चैनल के स्टिंग वीडियो में नजर आए तीनों अधिकारियों को बीएमसी ने निलंबित कर दिया है। बीएमसी के जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है, उनके नाम मुकादम कांबले, सब इंजीनियर येले और जूनियर इंजीनियर टाके हैं। गत पांच अगस्त को 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया था कि किस तरह मुंबई के कॉन्ट्रैक्टर और BMC के अधिकारी मिलीभगत कर वेटलैंड में अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। चैनल के इस खुलासे पर BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने जांच का आदेश दिया था जिसके बाद स्टिंग में नजर आए तीन अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। 

तोड़ा जा रहा अवैध निर्माण
'टाइम्स नाउ नवभारत' के इस खुलासे के बाद अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू हुआ। अब बीएमसी अवैध निर्माण को तोड़ रही है। यह अवैध निर्माण लंबे समय से चल रहा था, इस पर अब तक बीएमसी का ध्यान नहीं गया था लेकिन चैनल के खुलास के बाद बीएमसी हरकत में आई। जांच में पाया गया है कि बीएमसी के इंजीनियर कॉन्ट्रैक्टर के साथ मिलकर यहां अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे थे। चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि विकास पाटील नाम का कॉन्ट्रैक्टर पैसे लेकर और पुलिस एवं बीएमसी के इंजीनियरों से साठगांठ कर अवैध निर्माण की इजाजत दिलाता था। 

क्या होता है वेटलैंड 
वेटलैंड दलदल या आद्र जमीन होती है जो पूरे साल पानी से भरी रहती है। इस जमीन पर निर्माण करने की मनाही होती है। इस जमीन पर निर्माण से इमारतों और उसमें रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा हमेशा बना रहता है। वेटलैंड पर निर्माण अपराध की श्रेणी में आता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!