नीतीश ने किया पीएम मोदी का अभिवादन, RJD का तंज-''अब बस मिट्टी में लेटकर पैर पकड़ना ही बाक़ी बचा है'',VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 10:21 PM IST

Nitish Kumar greeting in front of PM Modi: योगी के शपथग्रहण में पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार का अभिवादन आरजेडी को रास नहीं आया है। 

नीतीश ने किया पीएम मोदी का अभिवादन, RJD का तंज-''अब बस मिट्टी में लेटकर पैर पकड़ना ही बाक़ी बचा है'',VIDEO

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण कार्यक्रम में तमाम दिग्गज मौजूद रहे, शपथग्रहण समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से अभिवादन किया, उसे लेकर RJD ने उनकी चुटकी ली है और इसपर नीतीश की खिंचाई करता हुआ एक ट्वीट भी किया है।

ये ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे लेकर मिले-जुले कमेंट कर रहे हैं, गौर हो कि यूपी में बीजेपी के विधानसभा चुनाव जीतने के 15 दिन बाद शुक्रवार को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह हुआ इसमें बीजेपीशासित और बीजेपी के गठबंधन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और पीएम मोदी का अभिवादन किया जिसे लेकर आरजेडी ने तंज कसा है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी खड़े होकर सीएम नीतीश का स्वागत किया।

सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी भी योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। 

ट्वीट साभार-Shashant Shekhar
@shashantshekhar

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!