मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखे गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2020, 12:29 AM IST

MP governor Lalji Tandon on ventilator: मेदांता अस्पताल के निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने सोमवार को कहा कि टंडन के लिवर का एक छोटा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखे गए

लखनऊ : सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की 'हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में' है। मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक 85 वर्षीय टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के लिए उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और लिवर में समस्याएं पैदा हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!