'जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो', CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2021, 08:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार भी धमकी यूपी पुलिस के कंट्रोल रूम के व्हाट्स ऐप नंबर पर मिली है।

'जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो', CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पुलिस के 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर भेजा गया था। धमकी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। तुरंत एक्शन में आई पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम गौरव सिंह राजपूत बताया जा रहा है जो बलिया के रतसर (गड़वार) का रहने वाला है।

मिली ये धमकी

खबर के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर शनिवार की रात 8 बजकर 7 मिनट पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया था जिसमें सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी और लिखा था,  'सीएम को जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो। एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा।'  धमकी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एफआईआर कराई और सर्विलांस सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले का पता लगाया गया।

पहले भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

यह पहली बार नहीं है जब योगी को जान से मारने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।पिछले साल भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिली थी। पिछले वर्ष मई महीने के दौरान एक शख्स ने धमकी देकर उनके आधिकारिक निवास 5 कालीदास मार्ग को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बाद में मुंबई पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक कामरान अमीन को गिरफ्तार किया था।  तब  कामरान अमीन ने पुलिस पूछताछ बताया था कि उसे योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के एवज में एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था।

इसके बाद योगी को12 जून तथा 26 सितंबर 2020 को भी धमकी दी गई थी। पिछले साल दिसंबर में भी योगी को आगरा के एक नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!