Aloe Vera face mask for skin care: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन टैनिंग का शिकार हो रही है। तेज धूप के कारण लोगों की त्वचा अभी से बेजान रहने लगी है। सनबर्न और टैनिंग ने स्किन को बेजान बना दिया है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को स्किन की एक्सट्रा केयर करने की जरूरत है। ऐसे में स्किन की खास देखभाल करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। यहां जानें एलोवेरा फेस पैक बनाने का आसान तरीका।
एलोवेरा और शहद
टैनिंग की समस्या दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल और शहद फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस फेस पैक को तैयार करने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे काफी राहत मिलेगा।
एलोवेरा और नींबू
एलोवेरा और नींबू फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा।
एलोवेरा और खीरा
एलोवेरा और खीरा फेस मास्क चेहरे को ठंडक पहुंचाने में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले खीरे का पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा और गुलाब जल से बना फेस पैक स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होता है। एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को धो दें।
