लाइफस्टाइल

World Thinking Day 2023: विश्व चिंतन दिवस आज, जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 06:51 AM IST

World Thinking Day 2023 Theme, Quotes, Images, Poster, Importance, History: प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर की महिलाओं की जिंदगी सुधारना है। बता दें 1926 से वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स द्वारा विश्व चिंतन दिवस मनाया जा रहा है। यहां आप इस दिन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

World Thinking Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व चिंतन दिवस

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 फरवरी को मनाया जाता है विश्व चिंतन दिवस।
  • साल 1926 में संयुक्त राज्य अमेरिका से हुई थी इस दिन की शुरुआत।
  • दुनिया भर में इस दिन को गर्ल स्काउट और गाइड्स द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

World Thinking Day 2023 Theme, Quotes, Images, Poster, Importance, History : हर साल 22 फरवरी के दिन को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के लगभग 150 देशों की गर्ल स्काउट्स और गाइड्स द्वारा इस दिन को खास सेलिब्रेट किया (World Thinking Day 2023) जाता है। 1926 से मनाए जा रहे इस दिन का संबंध वैश्विक दोस्ती (World Thinking Day 2023 Theme) का जश्न मनाने से भी है। विश्व चिंतन दिवस का मकसद उन मुद्दों को जनता के सामने लाने और आवाज उठाने से है, जो दुनिया भर की महिलाओं की जिंदगी सुधारने में सहायक (World Thinking Day Quotes) हो सकते हैं।

वर्ल्ड थिंकिंग डे पर सिस्टरहुड, दोस्ती और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी जमकर बात (World Thinking Day Quotes) की जाती है। वैश्विक स्तर पर लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने और उनकी तकलीफों का समाधान करने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई थी। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स जैसी संस्था के सदस्य इन मोर्चों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस साल की थीम क्या है, World Thinking Day 2023 Theme

विश्व चिंतन दिवस को सुचारू रूप से मनाने के लिए हर साल संस्था द्वारा एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम का संबंध लड़कियों के सुरक्षित भविष्य, प्रकृति और पर्यावरण की परेशानियों से है। वर्ल्ड थिंकिंग डे 2023 की थीम है हमारी दुनिया, हमारा शांतिपूर्ण भविष्य, पर्यावरण, शांति और सुरक्षा। इसके तहत पर्यावरण की समस्याओं का पता लगाकर, उन्हें सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के लिए काम करने की योजना बनाई जाएगी।

क्यो मनाते हैं विश्व चिंतन दिवस?, World Thinking Day History

USA में साल 1926 में गर्ल गाइड्स और स्काउट्स की चौथी मीटिंग के दौरान, वर्ल्ड थिंकिंग डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। मीटिंग में उस दौरान कई सारे निर्णय लिए गए थे। लेकिन वैश्विक स्तर पर गर्ल स्काउट और गाइड्स की सराहना करने एवं उन्हें शुक्रिया कहने के लिए एक दिन समर्पित करने का फैसला मुख्य था। 22 फरवरी के दिन ही वर्ल्ड थिंकिंग डे मनाए जाने के पीछे बॉय स्काउट मूवमेंट के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल और वर्ल्ड चीफ गाइड ओलेव बैडन पावेल का हाथ भी है। बता दें कि इसी दिन दोनों का जन्मदिन होता है, जिसके बाद ही गर्ल स्काउट को बड़े पैमाने पर पहचान मिली। हर साल इस दिन लड़के-लड़कियां गिफ्ट्स और डोनेशन के माध्यम से संस्था और पहल की सराहना कर धन्यवाद देते हैं।

कुछ इस तरह मनाया जाता है विश्व चिंतन दिवस

दुनिया भर में इस दिन को गर्ल स्काउट और गाइड्स द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अलग अलग स्तरों पर महिलाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर चर्चा एवं वाद-विवाद होते हैं। वर्ल्ड थिंकिंग डे पर सिस्टरहुड और गर्ल स्काउट के बीच के अटूट रिश्ते, प्यार, विश्वास और इज्जत की भावना का भी प्रचार किया जाता है। इस दिन वैश्विक स्तर पर हाइकिंग इवेंट, सेमिनार, बेक सेल्स, मीटिंग्स समेत कई तरह की एक्टिविटीज होती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article