नाक पर निकलने वाले व्हाइटहेड्स से परेशान हैं? जानिए कारण और बचने के आसान तरीके

Nose whiteheads: चेहरे पर पिंपल्स आना आम बात है, लेकिन नाक पर निकलने वाले व्हाइटहेड्स (Whiteheads) कई बार काफी परेशान कर देते हैं। आइए जानते हैं व्हाइटहेड्स होने के मुख्य कारण और घर पर इन्हें कैसे कम कर सकते हैं।

Nose whiteheads: नाक पर निकलने वाले व्हाइटहेड्स (Whiteheads) ने अगर आपको परेशान कर दिया है तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। व्हाइटहेड्स छोटे-छोटे दाने के रूप में होते हैं जो चेहरे की खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं और इन्हें हटाना भी काफी मुश्किल होता है। बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर नाक पर ही क्यों निकलते हैं व्हाइटहेड्स? आइए आसान भाषा में इसे समझते हैं।

Whiteheads treatment

नाक पर निकलने वाले व्हाइटहेड्स (फोटो: AI)

नाक पर ही क्यों निकलते हैं व्हाइटहेड्स

नाक चेहरे का वो हिस्सा (चेहरे के T-Zone का हिस्सा) है जहां ऑयल ज्यादा बनता है। जब स्किन में ज्यादा तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा हो जाती है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं। इसी वजह से व्हाइटहेड्स बनने लगते हैं। व्हाइटहेड्स में पोर्स ऊपर से बंद होते हैं, इसलिए ये आसानी से बाहर नहीं निकलते और छोटे-छोटे उभरे हुए दाने जैसे दिखाई देते हैं।

End of Feed