बच्चों से क्यों ना पूछें- आज कैसा रहा तुम्हारा दिन? पेरेंटिंग के ये 5 आसान तरीके बदल सकते हैं रिश्ता

पेरेंटिंग सिर्फ बच्चों की पढ़ाई या अनुशासन तक सीमित नहीं है। यह भरोसे का रिश्ता बनाने की प्रक्रिया भी है।

Parenting Advice: हम में से बहुत से पेरेंट्स में एक आम आदत है। शाम को जैसे ही बच्चे स्कूल से घर लौटते हैं, हमारा पहला सवाल होता है - आज स्कूल में कैसा रहा तुम्हारा दिन? ज्यादातर बच्चों का जवाब भी लगभग एक जैसा होता है - अच्छा था या कुछ खास नहीं।

Parenting Advice

बच्चों संग रिश्ते मजबूत करने के 5 आसान तरीके (Photo: iStock)

ऐसा नहीं है कि बच्चे बात नहीं करना चाहते। कई बार समस्या सवाल में होती है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि बहुत सामान्य या बंद जवाब वाले सवाल बच्चों को खुलकर बोलने के लिए प्रेरित नहीं करते। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अपने अनुभव, भावनाएं और परेशानियां आपसे साझा करे, तो बातचीत का तरीका बदलना होगा।

End of Feed