लाइफस्टाइल

Miss India 2024 Nikita Porwal: कौन है निकिता पोरवाल ज‍िसने जीता मिस इंडिया 2024 का खिताब, एक्टिंग की दुनिया में भी मचा चुकी हैं धमाल

Femina Miss India 2024 Winner Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल चुका है। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन है निकिता पोरवाल जिसने देश को गौरवान्वित किया है।

Image

Who is femina miss india 2024 winner nikita porwal know more about her in hindi

Femina Miss India 2024 Winner Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) को विजेता का ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि निकिता पोरवाल कौन हैं। उनके परिवार में कौन-कौन हैं? निकिता पोरवाल की पढ़ाई, शौक और सपना क्या है?

निकिता पोरवाल की पढ़ाई

nikita porwal family photo

nikita porwal family photo

उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाडली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। ग्रेजुएशन डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशालिटी रही। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्मे देखने का शौक है।

करियर की शुरुआत

nikita porwal education and qualification details

nikita porwal education and qualification details

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।

निकिता पोरवाल की फिल्म

फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है। वहीं, निकिता की हालिया फिल्म का ट्रेलर जरूर रिलीज हो चुका है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।
nikita porwal upcoming movie project details

nikita porwal upcoming movie project details

सोशल मीडिया पर निकिता के फैंस

हैरानी की बात है कि फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके महज 5 हजार फॉलोअर्स मौजद हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं और उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article