लाइफस्टाइल

चाय में सबसे पहले क्या डालें ? पत्ती या दूध, बड़े-बड़े मास्टर शेफ को भी नहीं आता होगा चाय बनाने का सही तरीका

चाय के बिना कई लोगों की सुबह का आगाज नहीं होता, लेकिन देश में 90 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिन्हें चाय बनाने का सही तरीका पता ही नहीं है। अगर आप अपने आप को बहुत बड़ा मास्टर शेफ समझते हैं तो यहां देखें क्या आप आज तक सही तरीके से चाय बना रहे थे या नहीं।

Image

Chai Me Sabse Pehle Kya Daale

Chai Kaise Banate hai: भारत में 90 प्रतिशत लोगों की सुबह का आगाज गरमा गर्म चाय की प्याली के साथ ही होता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो दिन के करीब करीब 2 से 3 कप चाय पी जाते हैं। चाय चीज ही ऐसी है कि, दोस्तों के साथ गपशप करना हो या ताजगी लानी हो, मूड फ्रेश करना हो चाय पीते ही सब बढ़िया लगने लगता है। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान होता है, लेकिन चाय पीने के शौकीन कई लोग ऐसे हैं, जो आज तक गलत ढंग से ही चाय बना रहे थे। कई लोग ऐसे भी होते है जो शिकायत करते हैं कि, उनकी चाय बेस्वाद बनती है। तो बता दें कि, ऐसा चाय को गलत तरीके से बनाने की वजह से हो सकता है। परफेक्ट चाय के लिए पकाने तो बनाने का सही तरीका जान लीजिए।

चाय में सबसे पहले क्या डालें

चाय बनाने की सबसे पहली स्टेप होती है, पानी लेना.. सबसे पहले आपको एक पैन में पानी डालकर उसको कुछ देर उबालना है। फिर जब पानी उबल जाए। तब उसमें चाय पत्ती डालना होता है। चाय पत्ती और पानी को करीब करीब 5 मिनट तक के लिए अच्छे से उबाले। इसी वक्त अगर आप चाहे तो उदरक या इलायची भी डाल सकते हैं।

फिर दूसरा स्टेप है कि आपको पानी और पत्ती के साथ शक्कर मिलानी है। कई लोग यहां पर गलती करते हैं कि, पानी और पत्ती के दूध डाल देते हैं। लेकिन आपको दुगने स्वाद के लिए पहले शक्कर डाल देनी है। ताकि उसका स्वाद अच्छे से घुल जाए।

शक्कर जब अच्छे से घुल जाए तो आपको इसमें दूध डाल देना है। और चाय को धीमी आंच पर 5 मिनट तक के लिए पकाना है। धीरे धीरे चाय का रंग गहरा हो जाएगा। और स्वाद भी एकदम शानदार आएगा।

इस तरीके से आप एकदम परफेक्ट संतुलित स्वाद वाली चाय बना सकते हैं। जरूर ही आपको एक बार इस ढंग से चाय बनाकर देखनी ही चाहिए। सारी चीजें एक साथ नहीं डालना है, अन्यथा चाय का स्वाद बिगड़ जाएगा। वहीं कुछ भी बहुत ज्यादा देर तक उबालना भी नहीं है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article