अब शादी भी 'ट्रायल मोड' में! जानें क्या होती है Starter Marriage और क्यों 5 साल में टूट जाते हैं रिश्ते

Starter Marriage: क्या शादी अब जिंदगीभर का वादा नहीं, बल्कि एक 'ट्रायल' बनती जा रही है? Starter Marriage का बढ़ता ट्रेंड रिश्तों को लेकर बदलती सोच की कहानी कहता है। आइए जानते हैं इस नए रिलेशनशिप ट्रेंड के बारे में...

Starter Marriage: क्या शादी अब जिंदगीभर का वादा नहीं, बल्कि एक 'ट्रायल' बनती जा रही है? जी हां आपने एक वाक्य जरूर सुना होगा- 'ये शादी नहीं चल रही, तो कोई बात नहीं... अगली शादी बेहतर होगी।' कुछ साल पहले तक यह सोच किसी हॉलीवुड फिल्म की कहानी जैसी लगती थी, लेकिन आज दुनिया के कई देशों में यह एक नए रिलेशनशिप ट्रेंड के रूप में चर्चा का विषय बन चुकी है। करियर में लोग पहले 'स्टार्टर जॉब' करते हैं, फिर बेहतर अवसर मिलने पर आगे बढ़ जाते हैं। घर खरीदते समय 'स्टार्टर होम' लेने का ट्रेंड भी आपने सुना है। अब ये सोच आपकी शादी तक पहुंच चुकी है और इसे - Starter Marriage नाम दिया गया है।

Starter Marriage

क्या होती है Starter Marriage

यह अवधारणा सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की चर्चाओं के बाद हम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। खासकर Gen Z और Millennials के बीच इस पर बहस छिड़ी हुई है कि क्या शादी अब जीवनभर का वादा नहीं, बल्कि एक ऐसा रिश्ता बनती जा रही है जिसे सफल न होने पर बिना किसी अपराधबोध के खत्म किया जा सकता है? आखिर Starter Marriage क्या है और इसे लेकर दुनिया भर के रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स क्या सोचते हैं? आइए जानते हैं इसके (Starter Marriage Trend) बारे में विस्तार से...

End of Feed