लाइफस्टाइल

Blue Skin Care : क्या है ब्लू स्किनकेयर? क्यों ट्रेंड में त्वचा की देखभाल का ये नया तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 30, 2025, 02:40 PM IST

Blue Skin Care: इन दिनों स्किन केयर का नया तरीका खूब ट्रेंड में है। इस नए स्किन केयर टर्म का नाम ब्लू स्किन केयर। क्या आपको मालूम है कि ब्लू स्किन केयर क्या होता है। अगर नहीं, तो यहां जान लें ब्लू स्किन केयर क्या है और क्यों ये ट्रेंड में है।

Image

क्या है ब्लू स्किन केयर (Image: Canva)

Blue Skin Care: ब्यूटी और स्किन केयर की दुनिया में अक्सर नए नए टर्म ट्रेंड में रहते हैं। इन दिनों ब्लू स्किन केयर काफी ट्रेंड में है और काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ #BlueBeauty और #BlueSkincare हैशटैग्स खूब यूज किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर ये ब्लू स्किन केयर क्यों ट्रेंड में है। चलिए बताते हैं आपको कि क्यों ट्रेंड में है ब्लू स्किन केयर और क्यों इसे स्किन केयर का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्या है ब्लू स्किन केयर?

ब्लू स्किन केयर (Image : istock)

ब्लू स्किन केयर (Image : istock)

ब्लू स्किन केयर ऐसे स्किन प्रोडक्ट्स का समुह है, जिनमें नेचुरल ब्लू या ट्रांसपेरेंट ब्लू रंग के तत्व होते हैं। इस प्रोडक्ट्स में कूलिंग, हीलिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं। जो बारिश के मौसम में चिपचिपी और डल त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होता है।

ब्लू स्किन केयर में पाए जाने वाले तत्व

ब्लू स्किन केयर के तत्व (Image: istock)

ब्लू स्किन केयर के तत्व (Image: istock)

ब्लू स्किन केयर में ब्लू टैंसी ऑयल, ब्लू एजुलीन, सी वीड, नीलोत्पल और ब्लू कैमोमाइल जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ब्लू स्किन केयर तत्व के फायदे

ब्लू टैनसी ऑयल

ब्लू टैनसी ऑयल नेचुरल नीले रंग (चमाज़ुलीन नामक तत्व के कारण) और शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह स्किन की रेडनेस, जलन, मुंहासे को कम करने में मदद करता है।

ब्लू एजुलीन

यह भी नीले रंग का एक तत्व है, जो आमतौर पर कैमोमाइल से निकाला जाता है। यह त्वचा को शांत करने और सूजन कम करने में मदद करता है।

नीलोत्पल/ ब्लू कैमोमाइल

इन पौधों के अर्क का इस्तेमाल त्वचा को शांत , नमी प्रदान करने और एंटीऑक्सीडेंट लाभ पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

मेथिलीन ब्लू

यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जिसका इस्तेमाल स्किन सेल्स के पुनर्जनन, उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

ब्लू स्किनकेयर किसके लिए है?

ब्लू स्किन केयर के फायदे (Image: istock)

ब्लू स्किन केयर के फायदे (Image: istock)

ब्लू स्किनकेयर उन लोगों के लिए है जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव, डिहाइड्रेटेड या इनफ्लेम्ड है। इसके अलावा इस स्किन केयर का इस्तेमाल वो लोग भी कर सकते हैं। जो लोग नेचुरली कूलिंग इफेक्ट वाले स्किन प्रोडक्ट्स तलाश रहे हैं।

ब्लू स्किन केयर के फायदे - Benefits of Blue Skin Care

सूजन और रेडनेस को करे कम

ब्लू स्किन केयर अपनी सूजन-रोधी क्षमता के लिए जाना जाता है। ये सेंसेटिव स्किन,मुंहासे वाली त्वचा पर रेडनेस और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। यह स्किन केयर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जो रोसैसिया या एक्जिमा जैसी समस्याओं से परेशान हैं।

त्वचा को शांत और आराम देना

ब्लू स्किन केयर में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को शांत रखने में मदद करते हैं, जिससे जलन या खुजली की समस्या कम होती है। यह धूप के कारण डैमेज हुई त्वचा को भी हील करने में मदद करती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

ब्लू स्किन केयर में यूज किए जाने वाले प्रोडक्ट् में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। ये फ्री रेडिकल्स प्रदूषण और यूवी किरणों के कारण होते हैं और समय से पहले बुढ़ापे का कारण बन सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और यंग बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

सीबम उत्पादन को संतुलित करे

इसमें पाए जाने वाले तत्व ऑयली स्किन और मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक माने जाते हैं। क्योंकि ये सीबम उत्पादन को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे रोमछिद्र बंद होने और मुंहासे होने की संभावना कम होती है।

त्वचा की रंगत में सुधार

सूजन और रेडनेस को कम करके, ब्लू स्किन केयर त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन शाइनी होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article