लाइफस्टाइल

Wedding Wishes For Friend: जिगरी यार को दें शादी की शुभकामनाएं, देखें दोस्त की शादी के बधाई संदेश और शायरी इन हिंदी

Wedding Wishes For Friend: अगर आपका दोस्त अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा है और आप उन्हें शादी की ढेर सारी बधाईयां देना चाहते हैं तो आपको ये मैसेज और शायरियां देखनी चाहिए। यहां हम दोस्त को शादी की बधाई देने के लिए शायरी और संदेश लेकर आए हैं।

Image

Wedding Wishes For Friend In Hindi

Wedding Wishes For Friend: दोस्त की शादी का हर किसी को इंतजार रहता है। खासतौर से जिगरी यार की शादी के लिए तो लोग कितने ही सपने सजाते हैं। लेकिन अगर किसी कारण से इस शादी में न पहुंच पाएं तो आपको तो दुख होता ही है, लेकिन आपके दोस्त भी नाराज हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने दोस्त को शुभकामना संदेश और शायरी भेजना चाहिए। आपके मैसेज को पढ़कर आपके दोस्त को अच्छा भी लगेगा और उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी।

Happy Wedding Messages For Best Friend

1) महकती रहे जिंदगी जैसे हो फूल गुलाब का,

बधाई देते हैं आपको शादी की,

साथ रहे कायम हमेशा आपका,

शादी की बहुत-बहुत बधाई।

2) जिंदगी के नई सफर की शुरुआत हो बेहद खास,

हमेशा बना रहे आप दोनों का साथ,

खुशियां और प्यार रहे हमेशा आपके पास,

शादी की बहुत-बहुत बधाई।

3) जिस प्यारी-प्यारी बोली सुन हो जाता है प्यार,

याद रखना शादी के बाद वह बोली,

दिमाग पकाती बेशुमार!

शादी मुबारक हो दोस्त!

Happy Married Life Wishes To Friend

4) शहनाइयों से गूंजी है आज की यह रात,

रिश्ते में बंधने जा रही है मेरी यार,

सजा है दुल्हा सजी है दुल्हन,

शादी मुबारक हो मुबारक हो आपको मेरे यार!

5) मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी,

सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी,

तुम्हारे कदम चूमे यह दुनिया सारी,

सदा खुश रहो तुम ये दुआ हमारी!

शादी मुबारक हो दोस्त!

6) हो रहा दो दिलों का मिलन,

जैसे दो नदियों का संगम,

तुम दोनों सदा रहो साथ-साथ,

रब से बस यही है फरियाद आपको शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

7) मित्र एक सुझाव है-

मोहब्बत बिल्कुल शतरंज के खेल जैसी है,

सिर्फ एक गलत चाल और सीधे शादी!

Wedding Wishes Shayari For Newly Wed Couple

8) मुबारक हो आपको नई यह जिंदगी,

खुशियों से भरी रहे आपकी जिंदगी,

गम का साया कभी आप पर न आए,

दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं।

9) आप दोनों का यह प्रेम बंधन कभी ना टूटे,

आप चाहकर भी एक दूजे से कभी ना रूठे,

सदा बरसती रहे खुशियाँ आपके घर आँगन,

ये खुशियों के पल आपके दामन से कभी ना छूटे।

10) प्यारे दोस्त, मैं तुम्हारी शादी की खबर से बहुत खुश हूं!

आप अपने जीवन की एक नई यात्रा शुरू करने के लिए बधाई।

मैं आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं!

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article