How to remove stretch marks: हममें से कई लोगों के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे वजन बढ़ना, कम होना, प्रेग्नेंसी। ऐसे में कुछ लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर स्ट्रेच मार्क्स को कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो स्ट्रेच मार्क्स आसानी से नहीं जाते हैं। ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खे की मदद से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें स्ट्रेच मार्क्स हटाने के कुछ आसान घरेलू उपाय।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू नुस्खे
चीनी का स्क्रब
त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और धीरे-धीरे त्वचा पर खिंचाव के निशान कम हो जाते हैं।
हल्दी का इस्तेमाल करें
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में भी मददगार है। इसके लिए नारियल के तेल में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।
नारियल का तेल लगाएं
नारियल का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को नारियल के तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी कम होने लगेंगे और आपकी त्वचा दाग-धब्बों से मुक्त दिखेगी।
बादाम का तेल
बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए रोजाना बादाम के तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होंगे और आपकी त्वचा में निखार आएगा।
बेकिंग सोडा
अगर आप अपनी त्वचा को स्ट्रेच मार्क्स से मुक्त बनाना चाहती हैं तो आप बेकिंग सोडा की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल की मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल में जैतून का तेल मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
त्वचा पर खिंचाव के निशान को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को बादाम के तेल या नारियल के तेल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और मसाज करें। थोड़ी देर बाद उस जगह को साफ पानी से धो लें। इससे त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आएगा।
आलू का रस
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आलू का रस लगाना भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आलू के रस में हल्दी मिलाकर इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में त्वचा पर आए स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।
