Unique Jackfruit Dishes: कमाल का है कटहल, कहीं 'मटन' तो कहीं बन जाता है मिठाई

Jackfruit dishes: भारत में कटहल की सब्जी के अलावा इससे कबाब और बिरयानी भी बनाई जाती है। केरल में इससे चिप्स और मीठा तैयार किया जाता है।

Jackfruit dishes across the globe: कटहल कमाल की चीज है। कहते इसे फल हैं और खाते इसकी सब्जी हैं। कटहल की मसालेदार सब्जी भारत में खूब खाई जाती है। इसके स्वाद के कारण इसे शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटहल सिर्फ हम भारतीय की रसोई तक ही सीमित नहीं है? दुनिया के कई देशों में इसे अलग-अलग तरीके से पकाया और खाया जाता है। कहीं इससे मिठाई बनती है तो कही सलाद तो कही करी।

Jack Fruit

दुनिया में अलग-अलग तरह से खाते हैं कटहल

इंडोनेशिया का मशहूर 'गुडेग'

इंडोनेशिया में 'गुडेग' बहुत फेमस डिश है। इसे कच्चे कटहल को नारियल के दूध, पाम शुगर और मसालों के साथ कई घंटों तक धीमी आंच पर पकाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और इसे आमतौर पर चावल, अंडे और तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है।

End of Feed