लाइफस्टाइल

Kulhad Pizza: भारतीयों ने बना लिया पिज्जा का देसी वर्जन, बस इतने रुपये में लें कुल्हड़ पिज्जा का मजा - देखें कहां मिल रहा

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 6, 2023, 08:58 PM IST

Kulhad Pizza: रोटी की तरह गोल पिज्जा तो बहुत खा लिया होगा लेकिन क्या आपने मजा लिया कुल्हड़ पिज्जा। जी हां, चाय के बाद अब कुल्हड़ पिज्जा का ट्रेंड आ रहा है। देखें कहां की ये तस्वीर इन दिनों छाई हुई है।

Image

वायरल हुआ कुल्हड़ पिज्जा, कितने में ले सकेंगे मजा

Kulhad Pizza: कुल्हड़ चाय का भरपूर मजा ले लिया है तो अब लीजिए कुल्हड़ पिज्जा का मजा। इन दिनों पिज्जा का ये देसी वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये फोटोशॉप वाली फोटो नहीं है बल्कि रियलिटी है। और ये कुल्हड़ पिज्जा मिल रहा है दिल्ली में। पिज्जा के इस देसी वर्जन में स्वाद ओरिजिनल वाला ही है जिसमें चीज भी भरपूर मिलेगा।

हाल ही में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कुल्हड़ पिज्जा की एक तस्वीर शेयर की है । जिस पर उन्होंने लिखा - No one in Naples would have imagined our Desi masala kullad Pizza ! The Delhi Version of 🍕 यानि निपल्स (इटली का शहर) में किसी ने हमारे देसी मसाला कुल्हड़ पिज्जा की कल्पना नहीं की होगी ।

तभी से कुल्हड़ का ये देसी वर्जन वायरल हो गया है।

कैसे बनता है कुल्हड़ पिज्जा

पिज्जा का देसी वर्जन कुल्हड़ पिज्जा स्वाद में पिज्जा जैसा ही होता है। बस इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाते हैं। इसे ट्रे की बजाए ओवन में कुल्लड़ में डालकर बनाया जाता है। पिज्जा में डलने वाली सभी चीजें जैसे चीज, सब्जियां, मसाले और ब्रेड को डालकर यह पिज्जा तैयार किया जाता है। फिर इसे कुल्हड़ में ही खाया जाता है और इसे फोर्क की मदद से खाते हैं।

लोग कर रहे हैं ये कमेंट्स

कुल्हड़ पिज्जा की इतनी यमी फोटो देखकर इंटरनेट पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई भारतीयों के देसी जुगाड़ की तारीफ कर रहा है तो कोई अब मटका पास्ता और जिलेटो लस्सी के इंतजार में हैं। वहीं कोई अलग अलग जगह के ऐसे कुल्हड़ पिज्जा की तस्वीरें भी शेयर कर रहा है।

pizza 2

pizza 2

pizza 1

pizza 1

तो इंतजार किस बात का... आप भी निकलिए इस विदेशी डिश के देसी वर्जन को टेस्ट करने।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article