लाइफस्टाइल

Tulsidas Jayanti 2025 Quotes in Hindi: तुलसीदास जयंती पर अपनों को शेयर करें प्रेरक विचार, कोट्स, यहां से चुन चुन कर भेजें संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 31, 2025, 07:59 AM IST

Tulsidas Jayanti 2025 Quotes in Hindi(तुलसीदास के प्रेरक विचार): हिन्दी साहित्य के एक महान संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास की आज जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर यहां हम आपके लिए तुलसीदास के अनमोल विचार लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनों का हौसला बढ़ा सकते हैं।

Image

तुलसीदास जयंती 2025 बेस्ट कोट्स (Image: Canva)

Tulsidas Jayanti 2025 Quotes in Hindi(तुलसीदास के प्रेरक विचार): गोस्वामी तुलसीदास (लगभग 1511-1623 ई.) हिन्दी साहित्य के एक महान संत-कवि थे। उन्हें मुख्य रूप से श्रीरामचरितमानस के रचयिता के रूप में जाना जाता है, जो भगवान राम के जीवन पर आधारित एक महाकाव्य है। तुलसीदास का जन्म उत्तर प्रदेश के राजापुर गांव में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम आत्माराम दुबे और हुलसी था। उनके बचपन का नाम रामबोला था। उनकी रचनाएं, विशेष रूप से श्रीरामचरितमानस, भारतीय संस्कृति और समाज पर गहरा प्रभाव डालती हैं। तुलसीदास जयंती हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। आज उनकी जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती के मौके पर यहां हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर जिसे शेयर कर आप अपनों का हौसला बढ़ा सकते हैं।

तुलसीदास जयंती 2025 बेस्ट कोट्स - Tulsidas Jayanti Quotes

1. धीरज, धर्म, मित्र और नारी , आपत्ति काल में परखिए चारी।

2. परहित सरिस धर्म नहि भाई, पर पीड़ा सम नहि अधमाई।

3. राम नाम से बढ़कर कोई साधन नहीं, और तुलसीदास से बड़ा कोई भक्त नहीं।

4. राम बिनु गति नाहीं, बिना राम के जीवन की कोई दिशा नहीं।

5. हरि अनंत हरिकथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता।

6. भय बिनु होई न प्रीति, प्रेम और भक्ति में थोड़ा भय ज़रूरी है।

7. बिनु सत्संग विवेक न होई, अच्छे संग से ही विवेक जागता है।

8. राम नाम मनि दीप धरु जीह देहरी द्वार, जिह्वा से राम का नाम लेकर जीवन को रोशन करो।

9. तुलसी भरोसे राम के, निष्काम हो कर जिए।

10. मनोजवम् मारुत तुल्य वेगम्, तुलसीदास की हनुमान भक्ति का प्रतीक।

11. रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जी की जयंती पर, उनकी शिक्षाएं हमें सच्चे जीवन का मार्ग दिखाएं।

12. तुलसीदास जयंती पर प्रभु श्रीराम का नाम आपके जीवन में उजाला करे।

13. गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उनके दोहों को अपनाएं और जीवन को श्रेष्ठ बनाएं।

14. तुलसीदास जी का जीवन हमें सिखाता है, भक्ति, विनम्रता और सत्कर्म, जयंती पर उन्हें नमन।

15. शब्दों में भक्ति, भावों में शक्ति, ऐसे थे तुलसीदास, उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

16. तुलसीदास जयंती पर प्रभु राम का स्मरण करें और जीवन को सरल व सफल बनाएं।

17. राम नाम की शक्ति को जिसने पूरे जग में बताया, ऐसे तुलसीदास को प्रणाम।

18. रामभक्ति का दीप जले, तुलसीदास के विचारों से जीवन सजे। तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।

19. तुलसीदास जी की वाणी अमर है, उनकी शिक्षाएं हमें जीवन भर प्रेरित करती रहें।

20. भक्ति, नीति और चरित्र के प्रतीक तुलसीदास जी को शत-शत नमन, जयंती की मंगलकामनाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article