Tq Message for Birthday wishes reply: बर्थडे वाला दिन हर किसी के लिए बहुत ही खास और प्यारा होता है। आपकी जिंदगी से जुड़ा हर इंसान आपके लिए इस दिन को बहुत ही खास बनाने की चाह रखता है। बेशक ही आपको भी बर्थ डेज पर बहुत से लोग बधाई संदेश भेजते ही होंगे। लेकिन अक्सर हम इस दूविधा में फंस जाते हैं कि, इतने प्यारे प्यारे मेसेजेज के जवाब में आखिर कहे तो क्या कहे। मामूली सा थैंक क्यू लिखना कई बार काफी थोड़ा अटपटा सा लगता है। ऐसे में यहां देखें बर्थडे विश के जवाब में क्या है, थैंक क्यू मेसेज कैसे करें।
बर्थडे विशेज का थैंक क्यू कैसे बोले, Thanks Reply for Birthday Wishes
1. मैंने अपने इस बर्थडे का पूरा आनंद लिया, और इस पल को इतना शानदार और यादगार बनाने के लिए मैं आपको विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं।
2. ये प्यारी दोस्ती को है सलाम हमारा,
कैसे हो आप यह सवाल है हमारा,
करते रहेंगे याद यह वादा है हमारा,
अब कबूल करो यह शुक्रिया हमारा।
3. मिठास जन्मदिन की बढ़ जाती है,
जब किसी खास की शुभकामना आती है।
आपके बधाई संदेश के लिए शुक्रिया!
4. ये दिन पहले से ही खास था,
ये दिन और भी खास हो गया,
क्योंकि आपका बधाई संदेश जो हमारे पास था।
आपके संदेश ने हमारे जन्मदिन को यादगार बना दिया, शुक्रिया!
5. अगर आप नहीं पधारे हमारे जन्मदिन में तो क्या हुआ,
आपकी शुभकामनाएं तो आई,
किसी तोहफे से कम नहीं आपकी बधाई।
थैंक यू!
6. बहुत लंबे वक्त के बाद जन्मदिन के बहाने आपसे बात हुई,
सामने ना सही, मैसेज पर ही मुलाकात हुई,
जन्मदिन की बधाई के लिए थैंक्यू, दोस्त!
7. रिश्ते दिलों से निभाना तुमसे कोई सीखे,
समय व्यस्तता में निकालना तुमसे कोई सीखे,
दोस्तों को दिल के करीब रखना तुमसे कोई सीखे।
धन्यवाद जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने के लिए!
8. मान गए कि हम और आप अब बड़े हो गए हैं, लेकिन हमारा साथ छूटेगा नहीं,
बात भले ही खूब ना हो, फिर भी ये दोस्त कभी आपसे रूठेगा नहीं।
आपकी शुभकामनाओं के लिए आपका दिल से शुक्रिया!
9. सभी लोगों को दिल से धन्यवाद,
जिनके संदेशों ने मेरे जन्मदिन को खास बना दिया,
मैं इतने सारे लोगों के लिए खास हूं,
इसका मुझे एहसास दिला दिया।
जन्मदिन की बधाई के लिए धन्यवाद!
10. मिलने आप मुझसे आये इससे बड़ा गिफ्ट और क्या हो सकता था,
जो खुशी आपके आने से हुई, इससे अच्छा और भला क्या हो सकता था।
प्यारे बधाई संदेश के लिए धन्यवाद!
खास लोगों के बधाई संदेशों का सभी को इंतजार रहता है,
प्यार जब अपनों का मिले, तो फिर काबू में भला ये दिल कहां रहता है।
तुम्हारे प्यार के लिए शुक्रिया!
