लाइफस्टाइल

Cheapest Fabric Market In India: थोक में खरीद लाएं सस्ते कपड़े, ये रही भारत के 5 सबसे सस्ते कपड़ा मार्केट की लिस्ट

Cheapest Fabric Market In India: भारत का कपड़ा मार्केट अपने आप में ही काफी बड़ा है, देश भर के कई शहरों में थोक कपड़े का बड़ा व्यापार होता है। ऐसे में अगर आप भी खरीददारी करना चाहते हैं, तो सस्ते में बेस्ट कपड़ा खरीदने के लिए ये देखें भारत के सबसे सस्ते फैब्रिक मार्केट की लिस्ट।

Image

Top 5 Cheapest Fabric Market in India

Cheapest Fabric Market In India: भारत में कपड़ों की खरीदारी करने वालों के लिए कई बड़े फैब्रिक मार्केट हैं, जहाँ से वे कम दाम में शानदार क्वालिटी वाले कपड़े खरीद सकते हैं। चाहे सूटिंग हो, साड़ी हो या कोई अन्य फैब्रिक, इन मार्केट्स में आपको सब कुछ मिल जाएगा। न केवल रिटेल शॉपिंग बल्कि इन मार्केट्स में आप थोक में बहुत ही कमाल की शॉपिंग कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपके घर कोई शादी ब्याह आ रहा है, या आपकी दुकान के लिए कम कीमत में अच्छी क्वालिटी वाला फैब्रिक खरीदना है, तो ये वाले मार्केट्स की विजिट आपको जरूर ही करनी चाहिए। यहाँ देखें भारत के 5 सबसे सस्ते फैब्रिक मार्केट कौन से हैं, जहाँ आप बजट में शानदार कपड़े खरीद सकते हैं।

Cheapest Fabric Market in India

Cheapest Fabric Market in India

सूरत टेक्सटाइल मार्केट, गुजरात

गुजरात के सूरत शहर को भारत का टेक्सटाइल हब कहा जाता है। यहाँ के फैब्रिक मार्केट में सूती, सिल्क, पॉलिस्टर और डिजाइनर कपड़े बहुत कम दामों में मिलते हैं। सूरत में मिलने वाले सूटिंग और साड़ियों के फैब्रिक देशभर में मशहूर हैं। सबसे सस्ते दाम में कपड़ा खरीदना है, तो आपको सूरत का मार्केट जरूर ही एक्सप्लोर करना चाहिए।

चांदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट कपड़ों की खरीदारी के लिए एक बेहतरीन जगह है। दुनिया भर में खासतौर से भारतीय शादी ब्याह वाले कपड़ों की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक मशहूर है। यहाँ आपको सस्ते दामों पर सूती, रेशम, जॉर्जेट और अन्य फैब्रिक मिल जाएंगे। खासकर, किनारी और ज़री वाले कपड़े यहाँ बहुत प्रसिद्ध हैं।

जौहरी बाजार, जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर का जौहरी बाजार हाथ से बनी ब्लॉक प्रिंट और बंधेज साड़ियों के लिए मशहूर है। यहाँ कपड़े न केवल सुंदर डिजाइन में मिलते हैं, बल्कि कीमत भी बहुत कम होती है। राजस्थानी और ट्रेडिशनल इंडियन हैंडलूम वाले कपड़ों की खरीदी करने के लिए यहां जरूर ही जाएं।

पोचमपल्ली, तेलंगाना

तेलंगाना का पोचमपल्ली अपने हथकरघा सिल्क साड़ियों और फैब्रिक के लिए जाना जाता है। रॉयल और रिच ट्रेडिशल लुक वाले कपड़ों के लिए यहाँ आना बनता ही है। यहां के इकत प्रिंट वाले कपड़े देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं और कीमतें भी अन्य बाजारों की तुलना में काफी कम हैं।

बुरहानपुर फैब्रिक मार्केट, मध्य प्रदेश

भारत के दिल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी कपड़ों का एक बड़ा मार्केट है। जहाँ पर आपको सूती और सिल्क के कपड़े बहुत सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएंगे। यहाँ से थोक में खरीदारी करने पर और भी अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं। तो थोक व्यापारी यहां से शॉपिंग कर सकते हैं।

जरूर ही आपको एक बार तो भारत के इन कपड़ा मार्केट्स को एक्सप्लोर करना ही चाहिए। यहां पर आपको किफायती कीमतों में बहुत ही अच्छी क्वालिटी वाला कपड़ा मिल जाएगा जिससे आप बेहतरीन यूनिक डिजाइनर आउटफिट्स बनवा सकते हैं। तो थोक में खरीद रिटेल की बिक्री भी कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article