लाइफस्टाइल

सफेद बालों को डाई करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन नेचुरल तरीकों से जड़ से कालें होंगे बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 10, 2025, 05:12 PM IST

अगर आप सफेद बालों को काला करने के लिए डाई का इस्तेमाल करते हैं तो यहां हम कुछ नेचुरल घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं।

Image

Homemade remedies to turn white hair black

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन इन दिनों कम उम्र के लोगों के बाल भी सफेद होने लगे हैं। बच्चे भी बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं। कम उम्र में बालों के सफेद होने की असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और मसालेदार फूड्स का सेवन है। बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई करते हैं, लेकिन ये बालों को डैमेज कर देते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से बालों को काला कर सकते हैं।

Homemade remedies to turn white hair black

नारियल तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए आप नारियल तेल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए नियमित रूप से नारियल तेल से बालों की चंपी करें। इससे आपके बाल काले, घने और लंबे होंगे।

आंवला पाउडर या आंवले का रस

इसके लिए आंवला पाउडर या आंवले के रस को मेहंदी में मिक्स कर बालों पर 30 से 40 मिनट के लिए लगाएं और फिर बालों को धो लें। इससे आपके बाल महीने भर के अंदर नेचुरली काले हो जाएंगे।

ब्लैक टी

इसके लिए एक कप ब्लैक टी में 1 से 2 चम्मच नमक डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

आलू का रस

इसके लिए आलू के रस को बालों पर 30-40 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। यह भी बालों को काला करने में काफी कारगर माना जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article