दुनिया को भाया भारत का स्वाद, 100 स्वादिष्ट व्यंजनों में इन इंडियन डिशेज ने दिखाया दम

TasteAtlas World's 100 best Dishes: दक्षिण भारत की दो लोकप्रिय फिश डिशेज, करिमीन पोल्लीचथु और नेथिली 65, ने दुनिया के 100 सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में जगह बनाई है।

TasteAtlas World's 100 best Dishes: भारतीय खाने की चर्चा छिड़े तो अकसर बिरयानी, बटर चिकन, डोसा या पानीपुरी का जिक्र होने लगता है। लेकिन इस बार दुनिया की जुबान पर भारत के सी फूड का स्वाद चढ़ा हुआ है। फूड और ट्रैवल गाइड प्लेटफॉर्म टेस्टएटलस की 'दुनिया की 100 बेस्ट फिश डिशेज' की सूची में भारत की दो दक्षिण भारतीय फिश डिशेज ने जगह बनाई है।

Best Indian Food

टेस्टएटलस की 'दुनिया की 100 बेस्ट फिश डिशेज' की सूची में भारत की दो दक्षिण भारतीय फिश डिशेज ने जगह बनाई है। (Photo: iStock)

भारत की लगभग 7,500 किलोमीटर लंबी समुद्री तटरेखा स्वाद का विशाल संसार भी है। केरल, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक जैसे राज्यों में मछली रोजमर्रा के भोजन का अहम हिस्सा है। यहां मछली को लोकल मसालों, नारियल, इमली और पारंपरिक तकनीकों के जरिए खास अंदाज में पकाया जाता है। यही वजह है कि दक्षिण भारत की दो लोकप्रिय फिश डिशेज, करिमीन पोल्लीचथु और नेथिली 65 ने दुनिया के फूड एक्सपर्ट्स और खाने के शौकीनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

End of Feed