लाइफस्टाइल

Sri Sri Ravi Shankar Motivational Quotes: कामयाबी के पीछे ज्यादा बैचेन न हो...गांठ बांध लें श्री श्री रवि शंकर की ये 10 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 16, 2024, 07:01 AM IST

Sri Sri Ravi Shankar Motivational Quotes: 13 मई 1956 में दक्षिण भारत में जन्में श्री श्री रवि शंकर भारत के जाने माने आध्यात्मिक और मानववादी गुरु हैं। वो अपनी बातों से अक्सर युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं।

Image

Sri Sri Ravi Shankar Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

Sri Sri Ravi Shankar Motivational Quotes: श्री श्री रवि शंकर भारत के जाने माने आध्यात्मिक और मानववादी गुरु हैं। श्री श्री रवि शंकर का जन्म 13 मई 1956 में दक्षिण भारत में हुआ। महज चार साल की उम्र में ही वे संस्कृत में लिखे प्राचीन धर्मग्रंथ भागवत गीता का व्याख्यान करते थे। आध्यात्मिक ज्ञान होने के साथ ही श्री श्री ने वैदिक साहित्य और भौतिक विज्ञान की डिग्री प्राप्त की। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए श्री श्री रवि शंकर (Sri Sri Ravi Shankar) के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप सफलता की राह पर आगे बढ़ते चलेंगे।

Sri Sri Ravi Shankar Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. कामयाबी के पीछे ज्यादा बैचेन न हो, अगर लक्ष्य साफ़ है तो थोड़ा धैर्य रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

2. खुशी कल में नहीं है ये हमेशा वर्तमान में हैं।

3. यदि आप लोगों के लिए अच्छा करते हैं, तो आप इसे अपने स्वभाव के कारण कर रहे हैं।

4. कामना या इच्छा, तब जागृत होती हैं जब आप खुश नहीं होते हैं, क्या आपने यह देखा है? जब आप बहुत खुश होते हैं तब संतोष होता है, संतोष का अर्थ है, कोई इच्छा नहीं।

5. नए विचारों के लिए दिमाग खुला रखें, सफलता के बारे में ज्यादा चिंतित ना हो, अपना 100% दे और लक्ष्य पर फोकस रहे।

6. हमेशा सहज रहने की चाह में आप आलसी हो जाते हैं, हमेशा पूर्णता की चाह में, आप क्रोधित हो जाते हैं, हमेशा अमीर बनने की चाह में आप लालची हो जाते हैं।

7. अपने कार्यों के पीछे के उद्देश्यों को देखें, अक्सर आप उन चीजों के लिए नहीं करते जिन्हें आप वास्तव में चाहते हैं।

8. हर चीज के पीछे आपका अहंकार होता है: मैं, मैं, मैं, मैं लेकिन सेवा में कोई मैं नहीं है, क्योंकि यह किसी ओर के लिए की जानी है।

9. एक गरीब आदमी साल में एक बार नये साल का उत्सव मनाता है, एक अमीर आदमी हर दिन उत्सव मनाता है, लेकिन सबसे अमीर आदमी हर पल उत्सव मनाता है।

10. तुम दिव्य हो, तुम मेरे ही अंश हो, मैं भी तुम्हारा अंश हूं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article