लाइफस्टाइल

Side Effect Of Hair Spa: क्या आप भी हर महीने कराती हैं हेयर स्पा, तो यहां जान लें इससे होने वाले नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 7, 2025, 12:15 PM IST

Side Effect Of Hair Spa: हेयर स्पा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ज्यादातर लड़कियां बालों को कंडीशन करने और मॉइस्चराइज़ करने के लिए हेयर स्पा का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। यहां हम आपको हेयर स्पा के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Side Effect Of Hair Spa

Side Effect Of Hair Spa: हेयर स्पा एक तरह का हेयर ट्रीटमेंट है जो बालों को पोषण देने और उनकी सेहत सुधारने के लिए कराया जाता है। इसमें बालों और स्कैल्प को गहराई से कंडीशनिंग और मॉइस्चराइज़ किया जाता है, जिससे बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनते हैं। ये थोड़ी देर के लिए बहुत अच्छा लगता है लेकिन ये बालों के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है। हेयर स्पा में शैंपू, हेयर क्रीम, हेयर मास्क और कंडीशनर वगैरह लगाकर बालों की डीप मॉइश्चराइजिंग की जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हेयर स्पा बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर स्पा के क्या क्या नुकसान होते हैं।

बालों का झड़ना

नियमित रूप से हेयर स्पा कराने से हेयर फॉल की समस्या दूर होती है। इस तरह की समस्याएं उन लोगों के साथ ज्यादा होती है जिनकी स्कैल्प संवेदनशील होती है। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को हेयर स्पा लेने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप हेयर स्पा करा रही हैं तो प्रोडक्ट को अच्छी तरह से चेक जरूर करें।

स्कैल्प को नुकसान

हेयर स्पा में ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें भरपूर मात्रा में केमिकल होता है। ऐसे में अगर आपको केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से एलर्जी है तो हेयर स्पा कराने से बचें।

बालों का रंग उड़ेगा

नियमित रूप से हेयर स्पा कराने से बालों का रंग उड़ने लगता है। हेयर स्पा में ब्लीच वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से बालों का रंग उड़ता है।

ड्राई हेयर

अगर आप बार-बार हेयर स्पा करा रही हैं तो बालों की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है। इसकी वजह से स्कैल्प ड्राई हो सकती है, जो बाद में जाकर डैंड्रफ का कारण बन सकती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article