लाइफस्टाइल

Sharad Purnima Good Morning Wishes: शरद पूर्णिमा की सुबह अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, खुश होंगी मां लक्ष्मी तो बरसेगा धन

Sharad Purnima 2024 Good Morning Wishes: आज शरद पूर्णिमा का पावन त्योहार है। कहते हैं इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। शरद पूर्णिमा की सुबह अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो इस खबर की मदद ले सकते हैं।

Image

Sharad Purnima 2024 Good Morning Wishes In Hindi

Sharad Purnima 2024 Good Morning Wishes: सनातम धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस साल 16 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा का त्योहार है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन की देवी, मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन माता का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा और व्रत किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो भक्त सच्चे मन से देवी मां की उपासना करता है उनकी सारी इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है। इस दिन चांद की किरणों से अमृत बरसता है, इसलिए शरद पूर्णिमा पर रात को खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखा जाता है, जिससे ये अमृत बन जाता है। अगर आप शरद पूर्णिमा की सुबह अपने दोस्त, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां देखें शरद पूर्णिमा स्पेशल गुड मॉर्निंग विशेष, मैसेज, कोट्स, फोटोज -

Sharad Purnima 2024 Wishes In Hindi / Good Morning Wishes In Hindi -

1) आपके घर में धन की बरसात हो,

लक्ष्मी का वास हो,

सभी संकटों का नाश हो,

मन में सदा शांति का वास हो,

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

2) अश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है

निराला इस दिन चमके चंद्रमा सबसे

प्यार बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको

वो अपना आशीर्वाद ये है कामना इस साल, हर साल

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

3) नेह लुटाती चांदनी, कर सोलह श्रृंगार

धवल चारू चन्द्र किरणे, अमृत बरसा रहे आज

मंत्रमुग्ध कर रही महारास

प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

4) आओ हम सब साथ मिलकर,

शरद पूर्णिमा के चंद्रमा का आशीर्वाद,

अपने शीश झुकाकर पाएं,

और जीवन को समृद्ध बनाएं।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

5) आज अपने घर को साफ रखना,

घर में दीपक जलाकर रखना,

आज कुबेर संग आएंगी माता लक्ष्मी,

स्वागत के लिए तैयार रहना,

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

6) दुआ है कि शरद पूर्णिमा का उत्सव,

दे आपको जीवन में खुशहाली और समृद्धि,

इस दिन मिले आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,

आपके जीवन में शुभता लेकर आए यह त्योहार।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

7) चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता

आपको और आपके परिवार को प्रदान हो

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

8) शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है

अपने साथ अमृत वर्षा, जो भर देती है

हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से

आशा है ये त्योहार आपके

जीवन मे नयी उमंग लेकर आए।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

9) शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो,

इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

10) शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है

और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है

आशा है इस रात आप पर भी

चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे

शरद पूर्णिमा की ढेर सारी शुभकामनाएं

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article