Arpita Khan Eid Party: सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता ने ईद उल फितर के खास मौके पर बॉलीवुड वालों के लिए ईद की दावत रखी थी। खान खानदान की ईद पार्टीज हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का फैशन गेम खूब देखते बनता है, ईद पार्टी के लिए सलमान अरबाज से लेकर सोनाली, सोनाक्षी, जेनेलिया समेत कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। पार्टी में ज्यादातर हसीनाओं ने सूट ही पहने थे, और लेटेस्ट सूट की ये डिजाइन्स बेशक ही एकदम एक से बढ़कर एक थीं। यहां देखें ईद पार्टी में किसने क्या पहना और किसका लुक सबसे अच्छा तो सबसे बुरा रहा है।
सलमान खान का ईद लुक
भाईजान सलमान खान बहुत ही कूल और कैजुअल में लुक में बहन की ईद पार्टी में शामिल हुए थे। सलमान ने अपने भाइयों जैसे ट्रेडिशनल लुक नहीं बल्कि डेनिम शर्ट और भाईजान स्पेशल जींस में धमाकेदार एंट्री मारी थी। हालांकि सलमान अगर इस ओकेजन के हिसाब से कुर्ता पजामा पहनते तो लुक और खिलकर आता।
सोनाक्षी और जेनेलिया लगीं ऐसी

Genelia Dsouza Vs Sonakshi Sinha Suit
ईद पार्टी में अपने अपने पतियों के साथ पहुंची सोनाक्षी और जेनेलिया के सूट लुक्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। दोनों के लुक्स बहुत ही सिंपल और सुंदर थे। मिरर वर्क अनारकली कुर्ता और प्लाजो पैंट्स में जेनेलिया तो फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता प्लाजो पहनी सोनाक्षी सुंदर लग रही थीं। इन कुर्ता सेट्स की कीमतें भी काफी वायरल हो रही हैं।
किसने क्या पहना
यहां देखें अर्पिता खान की स्पेशल ईद पार्टी में कौन सी हसीना ने क्या पहना था। पार्टी के लिए खुद अर्पिता खान ने खूबसूरत का लाल सीक्वेन एमब्रॉयडरी का ऑर्गेंजा सूट पहना था। वहीं उनके पति आयुष ने काला कुर्ता और सफेद पैंट पहनी थी।
खान खानदान के सारे मेंबर्स पार्टी के लिए गजब लग रहे थे। इन लुक्स में से राधिका मदान का गोल्डन गोल कुर्ती और शरारा स्कर्ट वाला लुक वाकई देखने लायक था। वहीं सोनाली बेंद्रे का गुलाबी सूट भी बहुत ही शानदार था।
सबसे बेस्ट लुक

Tanya Deol Latest Ready To Wear Saree
बॉबी देओल की पत्नी तान्या भी ईद पार्टी में शामिल हुई थी। तान्या ने सबसे अलग फ्रिल वाली रेडी टू वियर साड़ी लुक फ्लॉन्ट किया था। मिरर वर्क स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज के साथ तान्या की खूबसूरत साड़ी का लुक और ऊभरकर आ रहा था। बेशक ही तान्या इस लुक में अपनी उम्र से आधी लग रही हैं, और फैशन के साथ ऐसा वाला एक्सपेरिमेंट बहुत ही प्यारा भी लग रहा है।
यहां देखें कि बाकि सारी हसीनाओं ने ईद पार्टी में अपने फैशन का कैसा जलवा बिखेरा था। वहीं आपको किसका लुक सबसे ज्यादा पसंद आय़ा।
