क्या बच्चों को कंट्रोल करते थे ऋषि कपूर, रिद्धिमा ने समझाया कंट्रोलिंग और केयरिंग पेरेंटिंग का फर्क

"मैंने पापा से कहा होता कि मुझे फिल्म करनी है, मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी, आप मेरा मार्गदर्शन करें, तो वह मुझे कभी नहीं रोकते। वह खुद वहां खड़े होकर मेरा मार्गदर्शन कर रहे होते।"

Rishi Kapoor Parenting Style: दुनिया के हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं। उनकी सुरक्षा, सफलता और खुशियों को लेकर चिंतित रहना स्वाभाविक है। जाने-अनजाने में कई बार यही चिंता बच्चों को पेरेंट्स का कंट्रोलिंह बिहेवियर लगने लगता है। यही बच्चों और माता-पिता के रिश्तों में तनाव का कारण भी बनता है। हाल ही में ऋद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा कि उनकी पेरेंटिंग कंट्रोल वाली बिल्कुल नहीं थी, उन्हें अपने बच्चों की चिंता रहती थी।

Rishi Kapoor Parenting

हर पेरेंट को सीखनी चाहिए ऋषि कपूर से ये बात (Photo: Riddhima Parenting)

क्या पिता की सख्ती के कारण फिल्मों से दूर रहीं रिद्धिमा?

दरअसल कपूर फैमिली को लेकर ये धारणा सालों तक बनी रही कि इस परिवार के पुरुष औरतों को फिल्मों में काम नहीं करने देते। इस रवायत को सबसे पहले करिश्मा कपूर ने तोड़ा। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने बताया कि वो फिल्मों से इस कारण दूर नहीं रहीं कि उनके पिता नहीं चाहते थे। अगर उस समय या आज भी मैंने पापा से कहा होता कि मुझे फिल्म करनी है, मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी, आप मेरा मार्गदर्शन करें, तो वह मुझे कभी नहीं रोकते। वह खुद वहां खड़े होकर मेरा मार्गदर्शन कर रहे होते।

End of Feed