लाइफस्टाइल

Rangoli designs for New Year: रंगोली के रंगों के साथ करें नए साल की नई शुरुआत, देखें लेटेस्ट न्यू ईयर रंगोली डिजाइन 2024

Rangoli designs for New Year 2024 (नए साल की रंगोली डिजाइन): साल 2024 का भव्य स्वागत करने के लिए घर आंगन को बेहतरीन अंदाज में सजाना तो बनता ही है, ऐसे में न्यू ईयर डेकोर के लिए यहां देखें रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स, रंगोली कैसे बनाते हैं और नए साल 2024 की रंगोली डिजाइन्स बिगिनर्स।

Image

Rangoli designs for new year daily rangoli border rangoli designs for happy new year 2024 download naye saal ki rangoli

Rangoli Designs for new year 2024: ये गुजरता साल बेशक ही हर किसी के लिए ही कुछ अच्छा कुछ नया तो बहुत सारे धमाके लेकर आया होगा। ऐसे में अगर आप भी आने वाले साल 2024 (Happy New Year 2024) को भी शानदार अंदाज में वेलकम करना चाहते हैं, तो घर सजाना और पार्टी करना तो बनता है। ऐसे में अगर सजावट के लिए आईडियाज तलाश रहे हैं, तो नए साल पर रंगोली बनाना बेस्ट है। न्यू ईयर की नई शुरुआत के लिए यहां देखें बेहतरीन डेकोरेशन वाली रंगोली के डिजाइन्स जो बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। ये रहे लेटेस्ट न्यू ईयर 2024 रंगोली डिजाइन्स, रंगोली कैसे बनाते हैं।

Rangoli designs for Happy New Year, Naye saal ki rangoli with dots

Rangoli designs for new year

Rangoli designs for new year

न्यू ईयर स्पेशल रंगोली बनानी है, तो ये वाली बत्तख और फूल वाली रंगोली काफी अच्छा ऑप्शन हो सकती है। आप भी बैकग्राउंड में ऐसे मल्टीकलर का डिजाइन डाल अपने नए साल को और रंगीन शुरुआत दे सकते हैं। बेशक ही ये रंगोली आपके न्यू ईयर डेकोर के साथ खूब जचेगी।

Happy New year rangoli

Happy New year rangoli

न्यू ईयर रंगोली के डिजाइन्स में ये मोर वाली डिजाइन्स बहुत ही कमाल की हो सकती हैं। आप ऐसे मोर, दीप, फूल, मोर पंख, कमल या सिर्फ बॉर्डर बनाकर भी हैप्पी न्यू ईयर की विश लिख सकते हैं।

Rangoli designs for new year 2024

Rangoli designs for new year 2024

नए साल की शानदार और सुहानी सुबह में नई शुरुआत करनी है, तो क्यूट कार्टून लुक वाली ये रेनबो रंगोली और गुब्बारों का डिजाइन भी गजब रहेगा। बेशक ही अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो उन्हें ये रंगोली बहुत पसंद आएगी और वे इसे बनाने में आपकी मदद भी कर सकते हैं।

Rangoli with dots

Rangoli with dots

मांडला पैटर्न की ये बड़ी सी रंगोली तो आपके आंगन में चार चांद लगाने में बेशक ही कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आप डॉट वाली तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी पसंद वाली छोटी या बड़ी मांडला रंगोली बना सकते हैं। रंगोली ते रंगों के बजाय आप इसमें असली फूलों का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

Rangoli drawing for new year

Rangoli drawing for new year

नए साल की रंगोली डिजाइन की लिस्ट में ये वाली रंगोली भी कुछ कम नहीं लगेगी, आप 2023 और आने वाले साल 2024 को ऐसे रात और सुबह के फर्क के साथ दर्शा सकते हैं। ये वाली रंगोली एकदम ड्राइंग जैसी लगेगी, जिसे आप बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article