Black Day Sad Shayari, Black Day par Shayari: 14 फरवरी 2019 भारत के इतिहास में काले दिन के तौर पर दर्ज है। आज से 7 साल पहले जब पूरा देश बसंत के आगमन की तैयारी कर रहा था, तभी पुलवामा से आई एक खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकी हमले में हमारे 40 जांबाज वीर जवान शहीद हो गए। इन शहीदों ने अपनी जान पर खेलकर आतंकियों से लोहा लिया। आज जब दुनिया वैलेंटाइन्स डे के खुमार में खोई है, इन वीर शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें: पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि कोट्स, इमेजेस
आज पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर उन वीर जवानों को नमन करना हर हिंदुस्तानी का फर्ज है। यहां हम आपको पुलवामा के शङीद जवानों को श्रद्धांजलि के लिए शायरी दे रहे हैं। इन ब्लैक डे शायरी को आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर सकते हैं या फिर अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाटेसएप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। यहां देखें 14 फरवरी ब्लैक डे शायरी:
Black Day Sad Shayari Hindi | Pulwama attack Shayari in Hindi
1. जो भारत मां के लिए,
शहीद हुए उन्हें मेरा सलाम है
अपने खूंन से जिस जमीं को,
सींचा उन वीरों को सलाम है
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि
2. कितने इश्क़ लिख गये, कितने इश्क़ सिखा गये,
असली इश्क़ क्या होता है, पुलवामा के शहीद दिखा गये.
3. कभी जो काम आ जाए तो उसे हमसे उम्मीद-ए-मद्द ख़ास होती है,
फौजी ही हैं जिन्हें जान देकर भी कभी हमसे न कोई आस होती है।
पुलवामा के शहीदों को नमन!
4. शहादत के किस्से, इंकलाब की कहानी,
बरसो तक याद करेगा हर नागरिक वीर जवानों की कुर्बानी
पुलवामा के शहीदों को नमन
5. लोग गुलाब देकर
मोहब्बत जताते हैं और
हमारे सैनिक अपनी
जान देकर देश का
कर्ज अदा करते हैं
6. खून से खेलेंगे होली,
अगर वतन मुश्किल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना,
अब हमारे दिल में है
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन
7. सैकड़ो परिंदे आसमान पर आज नजर आने लगे,
बलदानियों ने दिखाई है राह उन्हें आजादी से उड़ने की.
8. हो समर्पित वतन पे ललन चाहिए,
देश के लिए शहीद हुए जवान जैसे रतन चाहिए
मृत्यु के बाद यदि फिर से जन्म मिले,
तो भारत ही मुझको वतन चाहिए,
भारत ही मुझ को वतन चाहिए
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन
9. भिगोकर खून में वर्दी कहानी दे गये अपनी,
मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गये अपनी,
मनाते रह गये वैलेंटाइन डे यहाँ हम तुम,
वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गये अपनी.
भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि
10. जो आजादी की देवी को लहू भेंट देते है
सदाकत के लिए जो हाथ में तलवार लेते है
मैं उनके गीत गाता हूँ, मैं उनके गीत गाता हूँ
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन
