लाइफस्टाइल

टैनिंग की समस्या ने कर दिया है परेशान, तो आज ही लगाएं प्रियंका चोपड़ा का ये वायरल बॉडी स्क्रब

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 4, 2024, 04:07 PM IST

तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से स्किन टैन हो रही है। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के DIY बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें बॉडी स्क्रब तैयार करने का तरीका।

Image

Priyanka Chopra viral DIY body scrub

गर्मी ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। तेज धूप का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इसकी वजह से स्किन टैन हो जाती है। ऐसे में टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन स्किन टैन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रियंका चोपड़ा के DIY बॉडी स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने टैनिंग दूर करने के लिए एक बॉडी स्क्रब के बारे में बताया था जिसे घर पर तैयार करना बेहद आसान है। ये स्किन वाइटनिंग का काम करता है। ऐसे में जानिए बॉडी स्क्रब तैयार करने का तरीका।

इसे बनाने के लिए जान लें सामग्री

1/2 कप बेसन

2 बड़े चम्मच दही

1/2 नींबू

3-4 बड़े चम्मच दूध

1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर

चुटकी भर हल्दी

ऐसे तैयार करें बॉडी स्क्रब

इस बॉडी स्क्रब को तैयार करने के लिए एक कटोरी में आप बेसन लें और फिर उसमें दही अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें नींबू का रस और दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी मिलाएं और स्क्रब तैयार कर लें। फिर इस बॉडी स्क्रब को बॉडी पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article