लाइफस्टाइल

पंख लगाकर कहां उड़ी प्रियंका चोपड़ा, गले में लाखों का हार पहन लूटी सुर्खियां, गजब है पीसी का लेटेस्ट लुक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में Bvlgari इवेंट में अपने शानदार लुक से सबका दिल जीत लिया। उनका पिस्ता-ग्रीन गाउन, ड्रामेटिक स्लीव्स और मिनिमल स्टाइलिंग फैशन और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना, जो उन्हें एक ग्लोबल स्टाइल आइकन के रूप में और भी मजबूत बनाता है।

Image

Priyanka Chopra for Bvlgari Eclettica High-End collection in Milan

प्रियंका चोपड़ा अपने फैशनेबल लुक्स से अक्सर ही महफिल लूट लेती हैं। हाल ही में मिलान पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट लुक में काफी सुंदर नजर आईं।

प्रियंका ने इस खास इवेंट के लिए डिजाइनर निकोलस जेबरन का कस्टम-मेड गाउन चुना, जो हल्के पिस्ता हरे रंग में था। यह स्ट्रैपलेस सिल्हूट न केवल उनकी पर्सनैलिटी को उभारता है, बल्कि इसमें मौजूद सॉफ्ट ड्रेपिंग डिटेल्स इसे एक स्कल्प्चरल फील देते हैं। इस गाउन की सबसे बड़ी खासियत इसकी रंग योजना है—रेड कार्पेट पर जहां आमतौर पर ब्लैक, रेड या गोल्ड हावी रहते हैं, वहीं प्रियंका का यह फ्रेश पेस्टल शेड एक सॉफ्ट लेकिन स्ट्रॉन्ग स्टाइल स्टेटमेंट बनकर सामने आया।

ड्रामेटिक स्लीव्स का जादू

इस लुक को असल ‘वाओ फैक्टर’ देते हैं इसके हल्के गुलाबी रंग के ड्रामेटिक ट्यूल स्लीव्स। ये स्लीव्स बादलों जैसी हल्की और फ्लोई हैं, जो गाउन की स्ट्रक्चर्ड फिट के साथ एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाती हैं। अगर यह गाउन बिना स्लीव्स के होता, तो भी यह खूबसूरत लगता, लेकिन इन स्टेटमेंट स्लीव्स ने इसे एक यादगार फैशन मोमेंट में बदल दिया। यह परफेक्ट उदाहरण है कि कैसे एक छोटा सा डिजाइन एलिमेंट पूरे लुक को ट्रांसफॉर्म कर सकता है।

ज्वेलरी और ब्यूटी: कम में ज्यादा

प्रियंका ने अपने इस लुक में ‘less is more’ अप्रोच अपनाई। उनके बाल सॉफ्ट वेव्स में साइड पार्ट किए गए, जो उनके चेहरे को नैचुरल फ्रेम देते हैं। मेकअप में वॉर्म टोन, सटल कंटूरिंग और ग्लोइंग स्किन ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को हाइलाइट किया।

जहां तक ज्वेलरी की बात है, Bvlgari का स्टेटमेंट नेकलेस इस लुक का सेंटरपीस बना। रंग-बिरंगे रत्नों से सजा यह नेकलेस सिर्फ एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक बोल्ड फैशन स्टेटमेंट था। इसके साथ मैचिंग रिंग्स और डेलिकेट ईयररिंग्स ने लुक को कंप्लीट किया।

ट्रेडिशनल लुक में भी दिखी अलग पहचान

हाल ही में प्रियंका ने दुर्गा पूजा के दौरान भी एक खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने रॉयल ब्लू सूट चुना, जिसमें सिल्वर जरी का खूबसूरत काम था। यह लुक पारंपरिक होते हुए भी मॉडर्न ट्विस्ट लिए हुए था। जहां आमतौर पर पूजा के दौरान लाल और सुनहरे रंग ज्यादा दिखते हैं, वहीं उनका यह ब्लू आउटफिट एक फ्रेश और एलिगेंट चॉइस बनकर सामने आया।

फैशन से बढ़कर एक स्टेटमेंट

प्रियंका चोपड़ा का यह रेट्रो-ग्लैम लुक सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी का एक्सटेंशन है। वह हर बार अपने स्टाइल के जरिए यह साबित करती हैं कि फैशन केवल ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाना है। उनका यह लुक भारतीय एलीगेंस और इंटरनेशनल फैशन का खूबसूरत संगम है। जो हर महिला को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए प्रेरित करता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article