लाइफस्टाइल

उम्र से पहले लटकने लगी हैं झुर्रियां, तो आलू के रस में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 16, 2025, 01:08 PM IST

उम्र से पहले चेहरे पर रिंकल्स का आना काफी चिंता की बात होती है। इन दिनों स्किन प्रॉब्लम्स से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू के रस का इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

Image

How to make Potato juice, honey and rice face mask

यंग और ग्लोइंग स्किन भला कौन नहीं पाना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ त्वचा हमेशा जवां नहीं रह पाती है। धूल मिट्टी और पॉल्यूशन का असर हमारी त्वचा पर देखने को मिलता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे चेहरे पर कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है जिससे चेहरे पर रिंकल्स जैसी समस्या आने लगती है। ऐसे में रिंकल फ्री त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू का इस्तेमाल कर आप रिंकल फ्री त्वचा पा सकती हैं।

How to make Potato juice, honey and rice face mask

आलू के रस, शहद और चावल से तैयार करें फेस मास्क

आलू के रस से फेस मास्क तैयार करने के लिए दो चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच आलू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये हल्का सूख जाए तो चेहरे को धो लें। इस फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरे की ढीलापन कम होगा।

इस तरह करें यूज

आलू का रस और दूध

चेहरे से रिंकल्स को कम करने के लिए आलू के रस को दूध के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच आलू के रस में एक चम्मच दूध और एक चम्मच ग्लीसरीन मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

आलू का रस और हल्दी

इसके लिए दो से तीन चम्मच आलू के रस में चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसे धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article