Dhurandhar 2: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर - द रिवेंज के धुआंधार प्रदर्शन ने देश-दुनिया में तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर की कहानी से लेकर कास्ट तक सब कुछ कमाल का है। फिल्म में सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने काम किया है, बॉलीवुड तो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का खूबसूरत मेल भी फिल्म में वाकई देखने लायक है। फिल्म के किरदारों की इस चर्चा में इन दिनों पंजाब की एक खूबसूरत हसीना का भी नाम सामने आ रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह यानि हमजा या जसकिरत की बहन बनीं जसलीन उर्फ परवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर परवीर कौर पंढैर ने फिल्म में जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाया था। परी की नेचुरल ब्यूटी का वाकई कोई जवाब नहीं है। देखें कौन हैं परी और उनकी खूबसूरत तस्वीरें यहां -
कौन हैं जसकिरत की बहन जसलीन
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम करने वाली परवीर कौन पंढेर ने बेशक ही अपनी बिग बजट बॉलीवुड फिल्म में शानदार काम किया है। पंजाब के अहमदगढ़ की रहने वालीं परवीर कौर पंढेर ने पंजाबी सॉन्ग शीशा से सिनेमा जगत में आगाज किया था। इसके बाद वह जॉर्डन संधु संग एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस होने के अलावा परवीर कमाल की सिंगर भी हैं। परवीर को सब परी नाम से भी जानते हैं। परवीर की नेचुरली ब्यूटी और सादगी सुंदरता देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर परी अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिनमें आपको भी उनका साधारण रूप बहुत पसंद आएगा। परी अक्सर ही खूबसूरत पंजाबी सूट में फोटोज शेयर करती हैं, बेशक उनके पास सूट-कुर्ती का बढ़िया कलेक्शन है। देखें परी की सूट वाली प्यारी फोटोज यहां -
परवीर कौर का सूट-कुर्ती कलेक्शन

Pari Pandher Aka Jasleen of Dhurandhar
पंजाबी कुड़ी परवीर का सूट कुर्तियों का कलेक्शन बहुत ही ज्यादा शानदार है। उनकी सिंपल और ट्रेडिशनल लुक वाली फोटोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। परवीर ने इस लुक में बहुत ही खूबसूरत सा पीच कलर का सूट प्लाजो सेट पहना हुआ है। पीच के साथ सिल्वर जरी वर्क गुलाबी फूलों का डिजाइन बहुत ही प्यारा कंट्रास्ट एड कर रहा है। इस कुर्ती के साथ उन्होने प्लाजो पैंट्स पहनी थी, वहीं ट्रेडिशनल दुपट्टा और गोल्ड की ज्वेलरी ने तो लुक में चार चांद लगा ही दिए थे।
पंजाबी सूट में परवीर
परवीर के पास फुलकारी वर्क वाले ट्रेडिशनल पंजाबी कुर्तों का भी बेहतरीन कलेक्शन है। कई फोटोज में फैंस को उनका ये साधारण रूप खूब पसंद आ रहा है। इस नीले रंग के स्ट्रेट कट पटियाला सूट में तो परी काफी ज्यादा ही सुंदर लग रही हैं।
ब्लू कलर के सूट के साथ मल्टीकलर के फ्लोरल मोटिफ्स अपने आप में ही लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। लहरिया कुर्ती के साथ गुलाबी रंग का नेट और गोटा बॉर्डर वाला दुपट्टा भी काफी ज्यादा प्यारा है। चूड़ी-परांदी के साथ वाला परी का ये लुक बॉलीवुड की टॉप दीवाज को भी मात देता है।
सिंपल और सुंदर लुक
परी बेशक ही हर लुक में एकदम सिंपल और सुंदर नजर आ रही हैं। इस बैंगनी रंग के सूट में तो वे स्वर्ग की अप्सरा लगीं। बेशक ही गर्ल्स को परी के ट्रेडिशनल वॉर्डरोब से इंस्पिरेशन लेनी ही चाहिए।
धुरंधर में जसलीन कौर रंगी का लुक

Jasleen Kaur Rangi Dhurandhar
फिल्म धुरंधर 2 - द रिवेंज में भी परी ने सिंपल से सूट पहने हुए थे। कॉटन की फ्लोरल वर्क वाली कुर्ती तो पंजाबी पटियाला सलवार का ट्रेंड आपको भी जरूर ही फॉलों करना चाहिए। इस तरह के सिंपल सुंदर लुक्स गर्मियों में सबसे ज्यादा ट्रेंड करते हैं, फिल्म में इन दोनों ही सूट की डिजाइन्स में जसलीन उर्फ परवीर को काफी पसंद किया गया है।
रॉयल लुक में परवीर
गरारा और कुर्ती वाला ये हैवी, रॉयल, ट्रेडिशनल लुक भी परवीर पर खूब जम ठम रहा है। बेशक ही वे हर लुक में बेहद अच्छी नजर आ रही हैं। उनकी नेचुरल ब्यूटी और सिंपल स्टाइलिंग उन्हें लोगों का चहेता बना रही है।
