लाइफस्टाइल

Parenting Tips : बच्चों के सामने मां-बाप को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना जीवन भर रहेगा पछतावा

Unhealthy Parenting Styles : माता-पिता बच्चों के सबसे पहले टीचर होते हैं, इसलिए बच्चों के सामने पेरेंट्स को अपने व्यवहार को काफी संभालने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जो आपको अपने बच्चों के सामने भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

Things not to do in front of your child

Photo : iStock

छोटे बच्चे माता-पिता को ही अपना रोल मॉडल मानते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि माता-पिता बच्चों के सबसे पहले टीचर होते हैं। क्योंकि वह उन्हें देखकर ही बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए बच्चे जैसा काम अपने पेरेंट्स को करते हुए देखते हैं, वह उसे तुरंत कॉपी करना शुरू कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि मां-बाप अपने बच्चों के सामने सोच-समझकर अपना व्यवहार तय करें। क्योंकि यदि आप उनके सामने कुछ भी ऐसा काम करते हैं जो उचित नहीं है तो इस बात की संभावना है कि वह आपको तुरंत कॉपी कर लें। यदि आप बच्चों को गलत दिशा में ले जाने से रोकना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद को किसी भी गलत दिशा में जाने से रोकना होगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे काम जो पैरेंट्स को बच्चों के सामने कभी नहीं करने चाहिए।

बच्चों के सामने कभी न करें ये काम - Things not to do in front of your child in Hindi

चिल्लाकर और गुस्से में बात करना

यदि आपको अक्सर बातों पर गुस्सा करने की आदत है और आप बात बात पर चिल्ला कर बात करते हैं। तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें। क्योंकि ऐसा करना आपकी पैरेंटिंग के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है। यदि आप बच्चों के सामने ऐसे बात करते हैं, तो वह इसे सामान्य समझ कर दूसरों के साथ भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। इसलिए आज ही अपनी इस आदत को बदलें।

गलती से भी न बोलें झूठ

यदि आप बच्चों को सच्चा और ईमानदार बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद यह अपनी जीवन में धारण करना होगा। क्योंकि यदि आप बच्चों के सामने कभी भी झूठ बोलते हैं, तो वह उसे नॉर्मल समझ लेते हैं। इसलिए उन्हें जीवन में ईमानदारी का सच्चा अर्थ समझाने के लिए पहले खुद पक्के ईमानदार बनें।

भूलकर भी न दें गाली

आपने कहावत सुनी होगी कि सही चीज सिखानी पड़ती है वहीं गलती चीज बच्चे देखकर ही सीख जाते हैं। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, कि यदि आप बच्चों के सामने गाली देते हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपका बच्चा भी गाली देना शुरू कर देगा। इसलिए यह जरूरी है कि आप बच्चों से सामने शब्दों की मर्यादा का खास ख्याल रखें। ताकि वह आपसे कुछ गलत न सीख जाएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article