लाइफस्टाइल

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 Quotes: यहां पढ़े नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 10 प्रेरक विचार, कोट्स और स्लोगन, जीवन में भर जाएगा जोश

Subhash Chandra Bose jayanti 2024 Quotes: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। उनके विचार आज भी युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजादी की लड़ते वक्त नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।

Image

Netaji Subhas Chandra Bose Quotes

Subhash Chandra Bose jayanti 2024 Quotes and Slogans: 23 जनवरी यानी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। उनके विचार आज भी युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजादी की लड़ते वक्त नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उन्होंने इस नारे के साथ आजादी की लड़ाई लड़ रहे सेनानियों में जोश और नई उर्जा भर दी थी। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। नेताजी के विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में आज उनकी जयंती पर देखेंगे उनके कुछ प्रेरक संदेश और स्लोगन। यहां देखें सुभाष चंद्र बोस के प्रेरक संदेश और स्लोगन।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऐसे ही 10 क्रांतिकारी विचार

1. एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद एक हजार जन्मों में अवतरित होगा।

आजादी दी नहीं जाती, ली जाती है।

2. कोई संघर्ष नहीं है, तो जीवन अपनी आधी रुचि खो देता है- अगर कोई जोखिम नहीं लेना है।

Netaji Subhas Chandra Bose slogans

Netaji Subhas Chandra Bose slogans

3. इतिहास में कोई वास्तविक परिवर्तन चर्चा से कभी हासिल नहीं हुआ है।

4. राजनीतिक सौदेबाजी का रहस्य यह है कि आप वास्तव में जो हैं, उससे अधिक मजबूत दिखना है।

5. यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आजादी की कीमत अपने खून से चुकाएं।

6. जो सैनिक हमेशा अपने राष्ट्र के प्रति वफादार रहते हैं, जो हमेशा अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं, वे अजेय हैं।

Netaji Subhas Chandra Bose

Netaji Subhas Chandra Bose

7. याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

8. मेरा अनुभव है कि हमेशा आशा की कोई न कोई किरण आती है, जो हमें जीवन से दूर भटकने नहीं देती।

9. जिस व्यक्ति के अंदर 'सनक' नहीं होती वो कभी महान नहीं बन सकता। लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी कुछ और होना चाहिए।

Netaji Subhas Chandra Bose prerak vichar

Netaji Subhas Chandra Bose prerak vichar

10. याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article