लाइफस्टाइल

New Year 2024: नए साल 2024 पर बेसन से बनी इस वर्ल्ड फेमस मिठाई से करें सबका मुंह मीठा, जानें पूरी रेसिपी

Mysore Pak Recipe In Hindi: नए साल के मौके पर घर में बेसन के लड्डू की जगह इस बार बनाइए साउथ की मशहूर मैसूर पाक मिठाई। यहां जानें कम सामग्री में बनने वाली आसान रेसिपी।

Image

mysore pak recipe in hindi

Mysore Pak Recipe At Home: साउथ इंडिया की मशहूर मिठाई मैसूर पाक का स्वाद अगर कोई चख ले तो उसे भूल पाना मुमकिन होता है। कर्नाटक की फेमस स्वीट डिश मैसूर पाक दिखने में बेसन की बर्फी जैसी ही लगती है, लेकिन स्वाद के मामले में ये काफी ज्यादा बेहतर है। मैसूर पाक को भी बेसन से तैयार किया जाता है। आप अगर मीठा खाने के शौकीन हैं तो नए साल (Happy New Year 2024)के मौके पर मैसूर पाक का स्वाद आपको काफी पसंद आएगा। इस स्वादिष्ट मिठाई से आप घर के लोगों को मुंह मीठा कराकर उनका दिन भी बना सकते हैं। इसके अलावा घर में नए साल की पार्टी हो तो मीठे के मैन्यू में भी मैसूर पाक को रख सकते हैं। ये मिठाई बच्चों को भी खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं, अगर आप कहीं ट्रेवल कर रहे हैं तो अपने साथ मीठे की क्रेविंग को खत्म करने के लिए मैसूर पाक को ले जाएं, ये बिना फ्रिज के लंबे समय तक सही रहता है। आप अगर मैसूर पाक को घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं।

mysore pak recipe in hindi

mysore pak recipe in hindi

मैसूर पाक बनाने के लिए सामग्री-

1) बेसन – 1 कप

2) देसी घी – 1 कप

3) तेल – 1/2 कप

4) चीनी – 2 कप (स्वादानुसार)

mysore pak recipe in hindi

mysore pak recipe in hindi

मैसूर पाक बनाने की विधि-

1) मिठाई मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को छान लें।

2) अब एक कड़ाही में देसी घी और तेल डालकर, जब तक घी पिघल न जाए तबतक मीडियम आंच पर गर्म करें। इसके बाद गैस बंद कर दें।

3) अब चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इस दौरान चाशनी को लगातार चलाते हुए कम से कम 5 मिनट तक पकने दें।

4) इसके बाद गैस धीमी करें और चाशनी में लगभग एक चौथाई कप बेसन डालकर मिक्स करें।

5) अब बेसन को तब तक चलाते रहें जब तक कि चाशनी के साथ अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए और बेसन की सारी गांठे खत्म न हो जाएं। इसी तरह दो-तीन बार में सारा बेसन चाशनी में डाल दें और चम्मच से लगातार चलाते हुए पकने दें।

6) मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें गर्म किया 1 टेबलस्पून घी-तेल का मिश्रण लें और बेसन-चीनी के मिश्रण में डालें और तब तक चलाते रहें जब तक कि सारा तेल-घी मिश्रण में एब्जॉर्ब न हो जाए।

7) इसी तरह चार-पांच बार प्रक्रिया को अपनाते हुए सारा तेल बेसन के मिश्रण में डालकर मिला दें। जब तेल-घी का सारा मिश्रण बेसन-चीनी में मिल जाएगा तो मिश्रण झागदार हो जाएगा।

8) अब एक थाली या ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। अब तैयार बेसन के मिश्रण को ट्रे में डालकर समान अनुपात में चारों ओर फैला दें।

9) अब मिश्रण को 10 मिनट ठंडा होने दें। इसके बाद चाकू की मदद से इसके टुकड़े काट लें।

10) टेस्टी मैसूर पाक बनकर तैयार हो चुका है। इसे पूरी तरह से ठंडा होने के बाद सर्व कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article