लाइफस्टाइल

आलिया भट्ट की फेवरेट है ये मिट्टी, गर्मी की कई समस्‍याओं की करती है छुट्टी, इस सीजन देगी बेदाग ब्‍यूटी

Multani Mitti ke Fayde in Hindi Garmiyon Mein: गर्मी के मौसम में त्‍वचा और ब्‍यूटी संबंधी कई समस्‍याएं सामने आती हैं। ऐसे में आलिया भट्ट की फेवरेट मुल्‍तानी मिट्टी आपकी खूब मदद कर सकती हैं। देखें गर्मियों में आप कैसे मुल्‍तानी मिट्टी का उपयोग करके त्‍वचा को राहत पहुंचा सकते हैं।

Image

multani mitti ke fayde in hindi

Multani Mitti ke Fayde in Hindi Garmiyon Mein: मौसम में जैसे जैसे सूरज की तपिश बढ़ेगी - उसी के साथ त्‍वचा और बालों को लेकर कई तरह की समस्‍याएं भी सामने आने लगेंगी। टैनिंग, एक्‍ने, त्‍वचा का बहुत तैलीय हो जाना, जलन, घमौर‍ियां जैसी तमाम प्रॉब्‍लम्‍स का निदान मुल्‍तानी मिट्टी के जरिए किया जा सकता है। बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट भी अपनी स्किन केयर के ल‍िए इस पर भरोसा करती हैं। वैसे मुल्तानी मिट्टी यानी Fuller's Earth का उपयोग गर्मी के मौसम में त्वचा की सही देखभाल और इसे ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यहां नोट करें कि गर्मी के मौसम में आप कैसे अपनी त्‍वचा की केयर कर सकती हैं।

गर्मी में मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कैसे करें

1. ऑयली स्किन फेस पैक

अगर गर्म मौसम में आपकी त्‍वचा बहुत तैलीय हो रही है तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या खीरे का रस मिलाकर लगाएं। इससे त्‍वचा से एक्‍स्‍ट्रा ऑयल हटता है और त्‍वचा की जलन भी कम होती है।

2. त्‍वचा में ठंडक के लिए

एक चम्‍मच मुल्तानी मिट्टी में अगर थोड़ा सा शुद्ध चंदन पाउडर मिलाकर लगाया जाए तो इससे जलन, हीट रैश आद‍ि में आराम मिलता है। साथ

3. टैनिंग हटाने के लिए

अगर धूप से त्‍वचा काली हो रही है तो एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस या नींबू का रस मिलाकर लगाने से आराम आता है। इससे त्‍वचा में निखार आता है।

4 . स्‍पॉट्स के लिए

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के ल‍िए मुल्तानी मिट्टी में शहद और नींबू मिलाकर लगाना अच्‍छा रहता है। इससे त्‍वचा में निखार आता है।

5. बालों के ल‍िए

गर्मी के मौसम में बाल च‍िपच‍िपे और बदबूदार हो जाते हैं। इसे दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल और नींबू का हेयर पैक बनाकर लगाएं। ये पैक बालों की सफाई करने के साथ ही स्‍काल्‍प को भी पोषण देगा।

मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग में क्‍या सावधानी बरतें

  • अगर आपकी त्‍वचा शुष्‍क या बहुत सूखी है तो मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कम करें। अगर करना हो तो इसमें दूध या एलो वेरा जेल मिलाकर लगाएं।
  • मुल्तानी मिट्टी को लगाने के बाद चेहरे पर बहुत ज्यादा देर तक नहीं छोड़ना चाहिए। इससे त्‍वचा की रूखेपन की समस्‍या बढ़ सकती है।
  • हफ्ते में 2 बार से ज्यादा मुल्तानी मिट्टी को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article