लाइफस्टाइल

Most Expensive Ice Cream: 14 लाख डॉलर की है स्ट्रॉबेरी अरनॉड आइसक्रीम, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी आइसक्रीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 28, 2023, 12:26 PM IST

Most Expensive Ice Creams in the World: बाजार में आइसक्रीम की कई वैरायटी मौजूद हैं। 5 रुपये से आइसक्रीम की कीमत शुरू हो जाती है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी आइसक्रीम की कीमत 14 लाख डॉलर है। जी हां, दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत यही है।

Image

Most Expensive Ice Cream: 14 लाख डॉलर की है स्ट्रॉबेरी अरनॉड आइसक्रीम, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी आइसक्रीम

Most Expensive Ice Cream: आइसक्रीम एक ऐसा प्रोडक्ट जिसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों तक सभी लोग पसंद करते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आइसक्रीम को नापसंद करता हो। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहद महंगी आइसक्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इन आइसक्रीम्स का स्वाद लेने के लिए आपको हजारों डॉलर खर्च करेंगे पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं इन आइसक्रीम के नाम उनकी कीमत और खासियत के बारे में—

Strawberries Arnaud

Strawberries Arnaud

स्ट्रॉबेरी अरनॉड – (Strawberries Arnaud )

इसे दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम माना जाता है जिसकी कीमत की बात करें तो ‘1.4 मिलियन डॉलर’ (यानी 14 लाख डॉलर) है। इसकी रेसिपी में स्ट्रॉबेरी क्रीम, वाइन, मसाले और वनीला आइसक्रीम जैसी चीजें शामिल हैं। ये आइसक्रीम न्यू ऑर्लिएंस के अरनॉड़ रेस्टोरेन्ट में परोसी जाती है। जो चीज इसे सबसे महंगा बनाती है वो है इस 7.09 कैरेट के हीरे की अंगूठी। जिसका प्रयोग स्ट्रॉबेरी पर सजावट के लिए किया जाता है।

Absurdity Sundae

Absurdity Sundae

एब्सर्डिटी सुंदे – (Absurdity Sundae)

इसे थ्री – ट्विन्स नाम के आइसक्रीम आउटलेट ने तैयार किया था। इस आइक्रीम की ‘कीमत 60,000’ डॉलर है। इस आइसक्रीम की विशेषता है कि इस आइसक्रीम से होने वाले प्रॉफिट को अफ्रीका के एक NGO को भेज दिया जाता है। इस आइसक्रीम को खाने पर आपको एक आपको अफ्रीकी देश तजानिया घूमने के लिए फस्ट क्लास का टिकट फाइव स्टार होटल में स्टे के साथ दिया जाता है।

Frozen Chocolate Haute

Frozen Chocolate Haute

फ्रोजन चॉकलेट होट— (Frozen Chocolate Haute)

इस फेमस आइसक्रीम का निर्माण न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध आइसक्रीम आउट्लेट सेरेन्डिपिटी 3 के द्वारा किया गया है। उनकी फ्रोजन चॉकलेट होट आइसक्रीम ने गिनीज बुक ऑफ बर्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। इस आइसक्रीम की रेसिपी में 23 कैरेट का 5 ग्राम सोना भी शामिल है। इस लग्जरी आइसक्रीम को सोने के गोबलेट में सोने की चम्मच के साथ परोसा जाता है। इसकी कीमत की बात करें तो ‘25000 डॉलर’ की मिलने वाली इस आइसक्रीम के साथ आपको 18 कैरेट गोल्ड का एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट के रूप में दिया जाता है।

Three Twins Ice Cream Sundae

Three Twins Ice Cream Sundae

थ्री ट्विन्स आइसक्रीम सुंदे – (Three Twins Ice Cream Sundae)

थ्री ट्विन्स एक लोकप्रिय आइसक्रीम आउटलेट है जहां सभी तरह की आइसक्रीम बेचीं जाती हैं। इनकी थ्री ट्विन्स आइसक्रीम सुंदे बेहद ही फेमस आइसक्रीम है जिसकी ‘कीमत 3,333.33 डॉलर’ है। इसकी रेसिपी में केला स्प्लिट और सिरप शामिल है जिसमें एक दुर्लभ वाइन को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस स्वादिष्ट आइसक्रीम को 1850 के एंटीक चम्मच के साथ परोसा जाता है।

द ब्लैक डाइमंड़— (the Black Diamond)

ये शानदार आइसक्रीम खाने के लिए दुबई जाना होगा। जहां स्कूपी कैफे इसे सर्व करता है। इसकी कीमत की बात करें तो ब्लैक डायमंड आइसक्रीम की एक सर्विंग आपको ‘817 डॉलर’ की पड़ेगी। आइसक्रीम पार्लर के मालिक का कहना है कि इसे बनाने में हमें लगभग 5 सप्ताह का समय लगता है। इसे 23 कैरेट सोने की पत्ती से सजाया जाता है। इसे ब्लैक डाइमंड बर्सेल वाउल और चम्मच के साथ परोसा जाता है जिसे ग्राहक को अपने साथ घर ले जाने की अनुमति होती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article