Monsoon tips how to dry umbrella (छाता जल्दी कैसे सुखाएं): भारी बारिश वाला बरसात का ये सुहाना मौसम बस शुरू हो चुका है। हालांकि ये सुहाना मौसम सेहत से लेकर आपके फैशन तक पर भी बहुत भारी पड़ जाता है। बारिश में कपड़े गंदे होने से लेकर कपड़े और छाता न सूखने तक की दिक्कत बहुत ही ईरिटेटिंग सी हो जाती है। कहीं जाना है और बारिश वाला गीला छाता लेकर नहीं जा सकते हैं, तो यहां देखें झटपट छाता सुखाने के आसान और रामबाण तरीके।
ये भी पढ़ें: बारिश में बाल काले और घने करने के लिए हेयरकेयर रूटीन
How to dry umbrella in monsoon rainy season hacks, छाता सुखाने का तरीका
भारी बारिश और नमी वाले मौसम में कपड़ों के साथ साथ गीले छाते को सुखाना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी छाते को जल्दी से सुखाना चाहते हैं, तो ये देखें मानसून में छाता सुखाने का रामबाण तरीका।
- बारिश के प्यारे मौसम में गीला और गंदा छाता झटपट सुखाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका तो छाते को हल्का सा छिटक कर या हिला कर धूप में रख देना है।
- अगर धूप नहीं है, तो गीले छाते को आप किसी ऐसी जगह रख सकते हैं। जहां पर हवा चल रही हो, क्योंकि बारिश के मौसम में धूप हो न हो तेज हवाएं आपको मिल ही जाएंगी।
- गीला छाता सुखाने के लिए अगर बालकनी भीगी हुई है, तो आप टब या शॉवर वाली जगह पर भी छाता सुखा सकते हैं।
- छाता जल्दी से सुखाना है तो फिर हमेशा छाते को खोलकर ही सुखाने के लिए रखें, बेशक आपका छाता बहुत कम समय में सुख जाएगा।
- छाता सुखाने के लिए सही वेंटीलेशन भी बहुत जरूरी है, क्योंकि हवा का आर पार होना बहुत जरूरी है।
- छाता सुखाते वक्त हमेशा उसे किसी ऐसी जगह पर रखे या टांग दें, जहां पर उसमें से पानी टपकने में कोई दिक्कत न हो।
इन आसान तरीकों को अपनाकर बेशक ही आपका छाता झटपट सूख जाएगा और उसमें न कोई बदबू आएगी और न ही छाता गंदा रहेगा। वहीं गीले छाते के साथ कपड़े भी गीले हो गए हैं और उन्हें जल्दी सुखाना है। तो हवा में सुखाने के साथ साथ आप कूलर या पंखे में भी सुखा सकते हैं। गीले कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए, आप बरसात के दिनों में कपड़े के साथ कमरे में एक थैले में नमक भरकर रख दें। ये आपके कपड़ों की नमी को दूर कर देगा और कपड़े जल्द सूख जाएंगे। सिरका और अगरबत्ती का इस्तेमाल भी असरदार हो सकता है।
