लाइफस्टाइल

Miss World 2025 Grand Finale: मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें Miss World 2025 Live

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2025, 04:33 PM IST

Miss World 2025 Grand Finale: हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2025 का ग्रैंड फिनाले आज होने जा रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कब, कहां और कैसे आप मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले देख सकते हैं।

Image

Untitled design (10)

Miss World 2025 Grand Finale: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले शनिवार यानी 31 मई 2025 को होने वाला है। इसका ग्रैंड फिनाले हैदराबाद के हाईटेक्स (HITEX) प्रदर्शनी केंद्र में होने जा रहा है। दुनिया भर की 108 सुंदरियों के बीच ताज की लड़ाई है। इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं मिस वर्ल्ड 2025 को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 में भारत को कौन रही हैं रिप्रेजेंट

मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता कर रही हैं। वह राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में कहा गया है, "चाहे आप कहीं भी हों, आप इस शनिवार को मिस वर्ल्ड को लाइव देख सकते हैं!"

कब और कहां देखें मिस वर्ल्ड 2025 लाइव

72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 31 मई, 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र आयोजित हो रहा है। मिसवर्ल्ड डॉट कॉम के अनुसार, "पहली बार, दुनिया भर के दर्शक चुनिंदा देशों में नेशनल टेलीविजन के माध्यम से या आधिकारिक मिस वर्ल्ड पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म www.watchmissworld.com के माध्यम से इस कार्यक्रम को देख पाएंगे। भारत में, इस इवेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जाएगी।

भारत में मिस वर्ल्ड 2025 कितने बजे से देख सकेंगे

मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले शनिवार, दोपहर 1 बजे GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) पर शेड्यूल है, जो शनिवार, शाम 6:30 बजे IST (भारतीय मानक समय) है।

कौन होंगे मिस वर्ल्ड 2025 के जज

मिस वर्ल्ड 2025 के जजों के पैनल में अभिनेता सोनू सूद हैं। उनके साथ सुधा रेड्डी भी होंगी। इनके अलावा मिस इंग्लैंड 2014 कैरीना टरेल भी जजों के पैनल में शामिल हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article