लाइफस्टाइल

Marriage Tips: पति की नाराजगी, चिड़चिड़ेपन के पीछे हो सकती है ये समस्या, नजरअंदाज करने पर शादी में आ सकती है दरार

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 9, 2022, 11:16 AM IST

What is Miserable Husband Syndrome, Marriage Tips for wife: पति अगर कभी कभी गुस्सा करे तो पत्नी आराम से एडजस्ट कर लेती है। लेकिन छोटी बात ही भड़क जाने वाले पति से निभाना आसान नहीं। वैसे क्या आप जानती है, उनका ये गुस्सा एक सिंड्रोम भी हो सकता है। देखें इसकी डिटेल।

Image

Marriage Tips: पति की नाराजगी, चिड़चिड़ेपन के पीछे हो सकती है ये समस्या, नजरअंदाज करने पर शादी में आ सकती है दरार

What is Miserable Husband Syndrome, Marriage Tips for wife: क्या आपके पति या पार्टनर हमेशा चिड़चिड़े रहते हैं? हर दिन किसी नई बात को लेकर तनाव या एंजाइटी का सामना करते हैं? तो ये न केवल उनके लिए बल्कि आपके रिश्ते के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। हालांकि ये समझना जरूरी है कि, शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव आना बहुत आम बात है। जिसके पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं, जिनमें नींद की कमी, चिंता, हार्मोन्स की गड़बड़ी और गुस्सा कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं।

इसी के साथ अगर आपके रिलेशनशिप में भी कुछ तनाव चल रहा है। तो स्थिति में और दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आपके पति को मिजरेबल हसबैंड सिंड्रोम हो सकता है। इस सिंड्रोम आपका पार्टनर हाइपर सेंसिटिव, फ्रस्टेटेड, तनावग्रस्त, अपनी पहचान खोने और हार्मोन में नकारात्मक बदलाव जैसी चीजे अनुभव कर सकता है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप समस्या और इसके समाधानों को अच्छे से जाने।

What is Miserable Husband Syndrome, Check the Reasons

पति-पत्नी के रिश्ते में बात-चीत, अंडरस्टैंडिंग, इंटिमेसी होना बहुत जरूरी होता है। और जब इनमें से कोई भी चीज अगर हाथ से बाहर जाती है, तो समस्या होना लाजमी है। ऐसा होने के पीछे की मुख्य वजह बढ़ती उम्र, बदलते हार्मोन, काम का दबाव, आर्थिक दिक्कतें और रिश्ते का तनाव होता है। जो आपके पति की सेहत पर नकारात्मक असर डालता है। ऐसा होने की बहुत हद तक संभावना हो सकती है कि, आपके रिश्ते में या आपकी किन्हीं चीजों से आपके पार्टनर की दिक्कत और बढ़ती हो। जो उनकी भावनाओं को बाहर आने से रोकती हो।

Miserable Husband Syndrome का शादी पर कैसा असर होता है

शादी करने से ज्यादा कठिन होता है शादी को निभाकर रखना। लेकिन जब शादी में दिक्कत आने लगती है। तो इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, और स्थिति समझ कर सुधार करना चाहिए। हालांकि ये समझना कई बार समस्या पैदा कर सकता है कि, कौन सी चीज या बात खतरे की घंटी हो सकती है। तो इसका सीधा जवाब यही होगा कि, अगर आपके पति का मूड अक्सर खराब रहता है। आपके बीच बहुत बहस होती है, छोटी सी बातों को कहने समझने में तकलीफ होती है। और आप दोनों ही एक दूसरे से अपनी फिलिंग्स कम्यूनिकेट नहीं कर पाते। तो इसका मतलब है कि कुछ ऑफ है, जिसे सही करने की जरूरत है। हालांकि मिजरेबल हसबैंड सिंड्रोम को लोग अपनी खराब शादी की वजह कम ही मानते हैं।

Miserable Husband Syndrome Symptoms in Detail

1. आपके हर काम में नुक्स निकालते हैं

अगर आपको ऐसा लगता है कि, आपका पार्टनर आपकी हर चीज में नुक्स निकालता है। आप जो भी करती हैं, उन्हें उससे दिक्कत होती वे चिड़ जाते हैं। और आपको अंत में यही लगता है कि आप जो भी करेंगी। उससे वे कभी संतुष्ट या खुश नहीं होंगे।

2. आपको नजरअंदाज करते हैं

रिश्ते की मिठास उस वक्त खत्म हो जाती है। जब आप अपने पार्टनर को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। ये मिजरेबल हसबैंड सिंड्रोम का सबसे मुख्य लक्षण माना जा सकता है।

3. हर वक्त बहस करते हैं

पति और पत्नी के रिश्ते में तालमेल होना सबसे जरूरी है। जब एक को दिक्कत है, तो दूसरे को उसकी बातें और भावनाएं समझना चाहिए। लेकिन अगर आपको लगता है कि, आप जब बात करते हैं तब बहस हो जाती है। वे हमेशा आपको ताना मारने के या गलती प्रूफ करने लगते हैं, तो दिक्कत हो सकती है।

4. फ्यूचर की बात नहीं करते

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर तीनों की बातों को कुछ हद तक साथ लेकर चलना आवश्यक है। लेकिन अगर आप इस बारे में बात नहीं करते हैं, या उनके एक्शन्स किसी स्टेबल भविष्य की ओर संकेत नहीं करते हैं। तो उन्हें मिजरेबल हसबैंड सिंड्रोम होने की पूरी संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। टाइम्स नेटवर्क इस दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article