लाइफस्टाइल

Homemade Hair Oil: शाहिद की बीवी अपने हाथों से बनाती हैं ये खास तेल, बालों पर रहता है मैजिक, न झड़ते हैं और ना ही होते हैं सफेद

Homemade Hair Oil: झड़ते बालों से तो आजकल हर कोई परेशान है। कम उम्र में ही खोपड़ी गंजी हो जाती है और बाल सफेद भी होने लगते हैं। ऐसे में शाहिद कपूर की बीवी ने अपने घने काले बालों का सीक्रेट शेयर करते हुए एक होममेड हेयर ऑयल की रेसिपी बताई है। मीरा राजपूत का बताया ये तेल बालों पर जादुई असर दिखाता है।

Image

Meera Rajput Revealed Her Homemade Hair Oil Recipe

Homemade Hair Oil: बाल तो हर किसी को प्यारे हैं। लंबे, घने और काले बाल भी भला कौन नहीं चाहता। लेकिन आजकल हर दूसरा इंसान गंजा नजर आता है। धूप, धूल और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल समय से पहले इंसान को बूढ़ा बना रही है। अगर आप भी इन सारी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो शाहिद कपूर की पत्नी का बताया तरीका एक बार आजमाकर देख सकते हैं। असल में, मीरा राजपूत ने लोगों के साथ अपना सीक्रेट हेयर ऑयल शेयर किया है। ये तेल न सिर्फ बालों को झड़ने से बचाता है बल्कि उसे पोषण देकर मजबूत भी करता है। मीरा राजपूत इसी होममेड ऑयल का इस्तेमाल अपने बालों पर करती हैं, जिससे उनके बाल सफेद भी नहीं होते।

कैसे बनाएं मीरा राजपूत का सीक्रेट हेयर ऑयल -

1) इस हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको गुड़हल का फूल और पत्ती, नारियल तेल, करी पत्ता, मेथी दाना, आंवला पाउडर, नीम की पत्तियां, मोरिंगा की पत्तियां चाहिए।

2) सबसे पहले इस तेल को बनाने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा नारियल तेल लेना है। इसमें दो गुड़हल के फूल और 8-9 गुड़हल की पत्तियां डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेना है।

3) अब एक पैन में नारियल तेल को गर्म करके उसमें ये पेस्ट मिला लें। साथ ही इसी तेल में मेथी दाना, आंवले का पाउडर, करी पत्ता, नीम और मोरिंगा के पत्ते मिला दें।

4) इसे तेल को कम से कम 10-15 मिनट उबालना है और जब ये पक जाए तो आंच बंद कर दें। फिर ठंडा होने पर इसे छानकर किसी शीशी में भर लें। आपका तेल तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल -

आपको इस तेल को शैंपू करने से एक से दो घंटे पहले बालों में अच्छी तरह लगाना है। अगर आप शैंपू करने के पहले नहीं भी लगा पाते हैं तो रात में सोने से पहले इसे लगा सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस तेल को ओवरनाइट नहीं छोड़ना चाहिए, लगाने के साथ ही 2-3 घंटे में शैंपू कर लेना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article