लाइफस्टाइल

Met Gala Fashion Trend 2025: मार्केट में आया नया फैशन ट्रेंड, मेट गाला 2025 में शाहरुख से लेकर ईशा अंबानी तक ने किया फ्लॉन्ट, फैशन लवर्स कर लें नोट

Met Gala Fashion Trend 2025: मेट गाला 2025 में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों ने गजब गजब लुक्स फ्लॉन्ट किए हैं। हालांकि एक चीज जो सबके लुक में सेम था, वो ये ब्लेजर, कोट, ट्रेन वाला फैशन ट्रेंड है। जिसे हर फैशन लवर को इस सीजन शादी से लेकर पार्टियों तक में फ्लॉन्ट करना ही चाहिए।

Image

मार्केट में आया नया फैशन ट्रेंड

Met Gala Fashion Trend 2025: मेट गाला 2025 में देश-विदेश के सितारों ने अपना बेस्ट फैशन गेम फ्लॉन्ट किया है। न्यू यॉर्क में हुआ मेट गाला 2025 फैशन जगत के सबसे इवेंट्स की लिस्ट में शामिल है। कियारा से लेकर शाहरुख तो ईशा अंबानी तक के सुपर स्टाइलिश तो लग्जरी कपड़ों का सोशल मीडिया पर खूब हल्ला हो रहा है। सारे ही सेलेब्स ने बेशक एक से बढ़कर एक लुक्स फ्लॉन्ट किए थे। हालांकि गौरतलब है कि लगभग हर किसी के ही लुक में एक दो चीज सेम थी। जो अब फैशन की दुनिया में नया ट्रेंड सेट कर रहा है, और अगर आप एक फैशन लवर हैं तो आपको भी जरूर ही ये लुक्स स्टाइल देख रिक्रिएट करना ही चाहिए। देखें आखिर मार्केट में क्या नया ट्रेंड आया है, सारे मेट गाला 2025 में क्या चीज कॉमन थी।

Met Gala 2025 Global Celebs Set New Fashion Trend

मेट गाला में पहुंचे कई सारे सेलेब्स फैशन आइकन्स ने ब्लेजर, कोट तो ट्रेन थीम वाले ही कपड़े पहने थे। देसी विदेशी सेलेब्स ने मिलकर एक साथ इस लुक को प्रमोट किया है। जो वाकई काफी ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश है। और आपको भी इस फैशन सीजन अपने लुक्स में ये वाला स्टाइल एलिमेंट एड करना ही चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने लुक में खास ब्लेजर और ड्रीमी ट्रेन वाला लुक एड किया था। फ्रेंच हॉलीवुड फैशन वाली आउटफिट के साथ ये फैशन एलिमें

काफी क्लासी लग रहा है। न केवल प्रियंका ने बल्कि शाहरुख खान तक ने ये वाला लुक फ्लॉन्ट किया है। शाहरुख ने खास ऑल ब्लैक लुक की शर्ट और पैंट के साथ लॉन्ग ओवर कोट जैसा जैकेट पहना था, जिसकी फ्लोर तक की लेंथ फैंस को काफी न्यू लुक वाली लगी।

मेट गाला 2025 में पहुंचे शाहरुख खान

मेट गाला 2025 में पहुंचे शाहरुख खान

अपने साथ पंजाब साथ लिए न्यू यॉर्क पहुंचे दिलजीत दोसांझ के रॉयल महाराजा लुक में भी ये केप और ट्रेन वाला लुक एड किया गया था। वहीं अंबानियों की लाडली बिटिया ईशा अंबानी ने भी अपने फैशन के साथ कोई समझौता नहीं किया। ईशा का लुक काफी आइकॉनिक रहा है, वहीं ये बनारसी फैब्रिक पर जरदोजी की एम्ब्रॉयडरी वाले केप जैकेट ने लुक में चार चांद लगा दिए।

Met Gala 2025

Met Gala 2025

बेशक ही आपको भी अपने न्यू लुक के साथ ये वाला स्टाइल एलिमेंट एड करना ही चाहिए। साड़ी से लेकर सूट लहंगे तो वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी केप, ट्रेन तो कॉर्सेट जैकेट पहनी जा सकती है। साड़ी के साथ परिणीति चोपड़ा ने केप ट्रेन वाले कई लुक्स फ्लॉन्ट किए हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article