Mehndi Designs For Karwa Chauth 2024: सालभर सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का इंतजार करती हैं। ये दिन हर शादीशुदा महिला की जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक होता है। इस दिन अपने पिया जी से लिए निर्जला उपवास रखकर वो उनके दिर्घायु होने की प्रार्थना करती हैं। फिर चांद निकलने पर पति के हाथों से ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में सोलह श्रृंगार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। अब सोलह श्रृंगार की बात हो ही रही है तो मेहंदी को भला कैसे भूला जा सकता है। आइये आज हम आपको करवाचौथ स्पेशल सबसे खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन दिखाते हैं।
Karwa Chauth Mehndi Designs Photos, Arabic Chand Mehndi Designs -

Chand Mehndi Designs Photo
हथेली पर ऐसी करवाचौथ स्पेशल चांद डिजाइन वाली मेहंदी लगाकर आप अपने चांद जैसे मुखड़े की शोभा बढ़ा सकती हैं। ये देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

Jaal Design Mehndi Designs
जाल डिजाइन वाली मेहंदी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। ऐसे डिजाइन सालों से हमारी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। इन्हें लगाना भी काफी ज्यादा आसान है।

Geometrical Full Hand Mehndi Designs
ज्योमेट्रिकल या लाइन डिजाइन वाली मेहंदी आजकल डिमांड में है। अगर आपको भरे-भरे हाथ पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए ही है।

Unique Design Mehndi Pics
ये हिना का सबसे यूनिक डिजाइन है। इन्हें बनाना जरा मुश्किल है लेकिन एक बार हाथ में रचने के बाद ये बहुत एलिगेंट लगती है।

Simple Henna Design
ये करवाचौथ की सबसे स्पेशल मेहंदी डिजाइन है, जो हथेली पर रचते ही उसे हसीन बना देती है।

Easy Mehndi Designs For Back Hand
अगर आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ नहीं पसंद हैं तो ये डिजाइन आपके लिए ही बना है। गोल टिक्की स्टाइल हो या बेल लेकिन हाथों के पीछे ऐसी मेहंदी लगाकर आप करवाचौथ का दिन खास बना सकती हैं।
