लाइफस्टाइल

Mehndi Design Simple Photo: शादी सीजन में एकदम खिली-खिली लगेंगी आपकी हथेलियां.. बस ट्राई करें ये सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन्स

Mehndi Design Simple Photo (मेहंदी डिजाइन फोटो सिंपल, ईजी): शादियों वाला सीजन चल रहा है, ऐसे में अगर आप भी अपनी हथेलियां खूबसूरत सुहाग और शगुन की मेहंदी से सजाना चाहती हैं। तो मेहंदी के लेटेस्ट और एकदम ट्रेडिंग डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। देखें सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो 2024।

Image

Mehndi Design Simple Photo 2024

Mehndi Design Simple Photo (मेहंदी डिजाइन फोटो सिंपल, ईजी): शादियों के सीजन में गोरे गोरे हाथों में प्यारी प्यारी सुहाग की मेहंदी नहीं रचाई तब तक वेडिंग सीजन पूरा नहीं हो सकता। तो ऐसे ही अगर आपके घर परिवार में शादी है या अगर कोई भी और फंक्शन है तो मेहंदी की ये लेटेस्ट और एकदम शानदार वाली डिजाइन्स आपको भी जरूर ही ट्राई कर लेनी चाहिए। इन दिनों अरेबिक या बेल बूटी वाली मेहंदी का नहीं बल्कि ट्रेंडी मोर, कमल के डिजाइन वाली मेहंदी का खूब ट्रेंड चल रहा है। तो शादी, ब्याह, फंक्शन या तीज त्योहार के लिए यहां देखें बेस्ट, लेटेस्ट, सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो।

Latest, Simple, Easy Mehndi Design 2024 Photo

Mandala Mehndi Design

Mandala Mehndi Design

मेहंदी का मांडला स्टाइल वाला पैटर्न इन दिनों ब्राइड्स से लेकर ब्राइड मेड्स तक के बीच में बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। आप भी इस सीजन की सबसे ज्यादा ट्रेंडी मांडला मेहंदी हाथों में रचा सकती हैं।

Lotus Mehndi Photo

Lotus Mehndi Photo

कमल के फूलों का डिजाइन भी मेहंदी में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है और ये वाली डिजाइन तो इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। आप भी ऐसी वाली कमल फूल, घंटी बेल, तो चेक्स स्टाइल की बारीक सी मेहंदी हाथों में लगवा सकती हैं।

Peacock Mehndi Design

Peacock Mehndi Design

कमल के साथ साथ मोर वाली मेहंदी की डिजाइन भी रॉयल और शानदार लुक देती है। वहीं ये वाला पैटर्न भी खूब ट्रेंड में है। जरूर ही रजवाड़ी स्टाइल की ये मोर डिजाइन आप लगवाएं और इसी के साथ हाथी, कमल फूल तो गुलाब के फूलों का भी इस्तेमाल करें।

Check Mehndi Design

Check Mehndi Design

गर्लिश तो ट्रेंडी लुक के लिए चेक्स स्टाइल की मेहंदी एकदम कमाल की हो सकती है। आप बैक हैंड पर खासतौर से ऐसी वाली मेहंदी की डिजाइन्स इस सीजन जरूर ट्राई कर सकते हैं।

Mehndi Design 2024

Mehndi Design 2024

मांडला फूल स्टाइल की ये वाली मेहंदी तो कमल और बत्तख के साथ चेक्स और पत्ती लुक वाली ये मेहंदी डिजाइन भी मस्ट ट्राई है। जरूर ही आपको इन सारी ही मेहंदी की बेस्ट टॉप 2024 डिजाइन्स में से अपनी पसंद की डिजाइन चुन हर तीज त्योहार, शादी, पार्टी में ट्राई करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article