Mango Kulfi Recipe In Hindi: गर्मी में हर किसी को ठंडी-ठंडी चीजें खाने-पीने का दिल करता है। खासकर कोल्ड ड्रिंक, कुल्फी और आइसक्रीम खाने की बात ही अलग होती है। गर्मियों में शरीर को चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के लिए लगभग हर कोई कुछ न कुछ ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। खासकर बच्चे तो इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें रोजाना कुल्फी या आइसक्रीम चाहिए ही होती है। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी रोज-रोज मार्केट वाली आइसक्रीम या कुल्फी खाने की जिद्द कर रहे हैं तो आप उनके लिए घर पर ही मैंगो कुल्फी बनाकर खिला सकती हैं। गर्मी के मौसम में सबकी फेवरेट आम के फ्लेवर वाली कुल्फी बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं मैंगो कुल्फी की पूरी रेसिपी इन हिंदी।
मैंगो कुल्फी बनाने की सामग्री, Mango Kulfi Ingredients
- 40ml गाढ़ा दूध
- 1/2 कप आम का गूदा
- 1/2 कप क्रीम
- 12-15 बादाम (टुकड़ों में कटा हुआ)
- ½ चम्मच केसर
मैंगो कुल्फी बनाने की विधि, How To Make Mango Kulfi Recipe In Hindi
- मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे कटोरे में केसर और गुनगुना गर्म दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर के साथ 2 टेबलस्पून पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह मिलाएं।
- अब, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर दूध को गरम करें और इसे 5 मिनट तक चलाते रहे।
- इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर वाला पानी का मिश्रण और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर 20 से 25 मिनट तक किनारों को खुरचते हुए बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
- अच्छे से पक जाने के बाद आंच बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद, आम का पल्प, इलायची पाउडर और केसर-दूध का मिश्रण डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद मिश्रण को रात भर के लिए कुल्फी के सांचों में डालकर फ्रीजर में रख दें।
- इसके बाद कुल्फी को सांचों से निकालने के लिए 5 मिनट पहले ही फ्रीजर से निकाल दें।
End of Article
